कारोबार

Bank Holiday: नए साल के पहले दिन क्या आज बंद हैं बैंक? इस महीने कितने दिन नहीं होगा काम, देखें पूरी लिस्ट

RBI bank holiday list for January 2026: नए साल के पहले दिन कुछ शहरों में बैंक बंद रहेंगे, बाकी जगह सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा। जनवरी में बैंकों में कई छुट्टियां पड़ रही हैं, लेकिन यह अलग-अलग जगह के हिसाब से अलग-अलह होंगी।

2 min read
Jan 01, 2026
आज कुछ शहरों में बैंक बंद रहेंगे। (PC:AI)

Are Banks Open on 1 January 2026: नया साल शुरू हो चुका है। 31 दिसंबर की रात घड़ी की सुइयों ने जैसे ही 12 बजाए पूरी दुनिया खुशी से झूम उठी। पूरी रात जश्न मनाने के बाद कई लोग आज यानी 1 जनवरी, 2026 छुट्टी पर होंगे। ऐसे में यह सवाल लाजमी है कि क्या बैंकों में कामकाज होगा? रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के मुताबिक आज पूरे देश में बैंक बंद नहीं रहेंगे। केवल कुछ शहरों में बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

ये भी पढ़ें

चीन की कमाई पर भारत की चोट, Steel Import पर लगाया Tariff, फोकस में रहेंगे ये Stocks!

कुछ जगहों पर है छुट्टी

आरबीआई हर साल बैंकों में छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। यह लिस्ट अलग-अलग राज्यों के फेस्टिवल आदि पर आधारित होती है। इसलिए बैंकों में राज्यों के हिसाब से छुट्टियां अलग-अलग होती हैं। गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर जरूर सभी जगह छुट्टी रहती है। 1 जनवरी, 2026 को कुछ जगह बैंकों में कामकाज नहीं होगा, जबकि बाकी जगह सामान्य दिनों की तरह बैंकिंग गतिविधियां चालू रहेंगी।

यहां आज नहीं होगा काम

नए साल के जश्न और गान-नगाई फेस्टिवल के चलते आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इम्फाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता और शिलॉन्ग में आज यानी 1 जनवरी, 2026 को बैंकों में कामकाज नहीं होगा। बाकी जगह सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा। इस महीने बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी। यदि साप्ताहिक अवकाश को भी उसमें जोड़ दिया जाए, तो संख्या अधिक हो जाएगी। मौजूदा व्यवस्था के तहत बैंकों में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है। रविवार साप्ताहिक अवकाश का दिन है।

इस महीने कब-कब रहेगी छुट्टी?

1 जनवरी, 2026 - नया साल/गान-नगाई (आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इम्फाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता और शिलॉन्ग)

2 जनवरी - नए साल का जश्न/मन्नम जयंती (आइजोल, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम)

3 जनवरी - हजरत अली जयंती (उत्तर प्रदेश)

4 जनवरी - रविवार साप्ताहिक अवकाश (सभी जगह बैंक बंद रहेंगे)

10 जनवरी - महीना का दूसरा शनिवार (सभी जगह बैंक बंद रहेंगे)

12 जनवरी - स्वामी विवेकानंद जयंती (पश्चिम बंगाल)

14 जनवरी - मकर संक्रांति/माघ बिहू (असम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात)

15 जनवरी - उत्तरायण पुण्यकाल/पोंगल/माघे संक्रांति/मकर संक्रांति (तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना)

16 जनवरी - तिरुवल्लुवर दिवस (तमिलनाडु)

17 जनवरी - उझावर थिरुनाल (तमिलनाडु)

18 जनवरी - रविवार, साप्ताहिक अवकाश (सभी जगह बंद रहेंगे बैंक)

23 जनवरी - नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन/सरस्वती पूजा (श्री पंचमी)/वीर सुरेंद्रसाई जयंती/बसंत पंचमी (पश्चिम बंगाल, ओडिशा, त्रिपुरा)

24 जनवरी - महीने का चौथा शनिवार (सभी जगह बैंक बंद रहेंगे)

25 जनवरी - रविवार, साप्ताहिक अवकाश (सभी जगह बैंक बंद रहेंगे)

26 जनवरी - गणतंत्र दिवस (सभी जगह बैंक बंद रहेंगे)

ये भी पढ़ें

Arnab Goswami बोले – नहीं देखना अक्षय खन्ना का Dhurandhar डांस, बॉलीवुड को दिया खुला चैलेंज

Updated on:
01 Jan 2026 07:58 am
Published on:
01 Jan 2026 07:46 am
Also Read
View All

अगली खबर