कारोबार

Bank Holiday in November: समय पर निपटा लें जरूरी काम, इस महीने कुल 11 दिन बंद रहने वाले हैं बैंक, देखिए लिस्ट

Bank Holiday in November 2025: नवंबर महीने में अलग-अलग जोन में कुल 11 दिन बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। 5 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर भी कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
2 min read
Oct 30, 2025
Bank Holiday in December 2025
दिसंबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक

Bank Holiday in November 2025: अक्टूबर महीने में कुल 21 दिन बैंक बंद रहे थे। छुट्टियां नवंबर में भी कुछ कम नहीं है। नवंबर में अलग-अलग जोन में कुल 11 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसलिए आपको छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही बैंक ब्रांच जाना चाहिए। वरना आपको खाली हाथ लौटना पड़ सकता है। साथ ही आपका जरूरी बैंकिंग कार्य भी रुक जाएगा। आइए जानते हैं कि नवंबर महीने में किन-किन तारीखों पर बैंक बंद रहने वाले हैं।

नवंबर में इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक

1 नवंबर 2025: कर्नाटक राज्योत्सव / इगास-बगवाल के चलते इस दिन कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे। यह दिन कर्नाटक के गठन की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। इसके अलावा, उत्तराखंड में इस दिन इगास-बगवाल त्योहार मनाया जाता है। यह त्योहार दीपावली के 11 दिन बाद मनाया जाता है। ऐसे में उत्तराखंड में भी बैंक बंद रहेंगे।

2 नवंबर 2025: इस दिन रविवार के चलते बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

5 नवंबर 2025: इस दिन गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा है। गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रास पूर्णिमा के रूप में मनायी जाती है। इस दिन दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई, जयपुर, लखनऊ, कोलकाता, भोपाल, रांची, देहरादून, जम्मू और हैदराबाद जोन में बैंक बंद रहेंगे।

6 नवंबर 2025: इस दिन नोंगक्रेम डांस के चलते शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।

7 नवंबर 2025: मेघालय में इस दिन गेरो जनजाति द्वारा वांगला फेस्टिवल मनाया जाएगा। यह मेघालय का पारंपरिक त्योहार है। इस दिन शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।

8 नवंबर 2025: दूसरे शनिवार के चलते इस दिन बैंक बंद रहेंगे।

9 नवंबर 2025: इस दिन रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

16 नवंबर 2025: इस दिन रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

22 नवंबर 2025: चौथे शनिवार के चलते इस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।

23 नवंबर 2025: इस दिन रविवार के चलते साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

30 नवंबर 2025: रविवार के चलते इस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।

Updated on:
01 Nov 2025 09:30 am
Published on:
30 Oct 2025 04:06 pm