
Bank Holidays in July 2026: अगर आप जुलाई महीने में बैंक ब्रांच जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, जुलाई में देश के अलग-अलग जोन में कुल 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसमें रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की छुट्टी भी शामिल है। अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और स्थानीय आयोजनों की वजह से बैंकों में छुट्टी रहेगी।
हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम जैसी सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी। लेकिन बैंक ब्रांच में जाकर होने वाले काम जैसे चेक जमा करना, कैश निकालना, लोन डॉक्यूमेंट्स जमा करना या अन्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इसलिए बेहतर होगा कि समय पर अपने काम निपटा लें।
5 जुलाई 2026: इस दिन रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
6 जुलाई 2026: इस दिन मिजोरम में MHIP Day के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
9 जुलाई 2026: इस दिन मेघालय में प्रसिद्ध बेह डेंखलाम (Beh Deinkhlam) पर्व के कारण बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।
11 जुलाई 2026: इस दिन दूसरे शनिवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
12 जुलाई 2026: इस दिन रविवार के चलते बैंकों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
16 जुलाई 2026: इस दिन रथ यात्रा/कांग/हरेला पर्व के चलते भुवनेश्वर, देहरादून, इम्फाल और शिलांग जोन में बैंक बंद रहेंगे।
17 जुलाई 2026: इस दिन यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के चलते शिलांग जोन में बैंक बंद रहेंगे।
18 जुलाई 2026: बौद्ध धर्म के महत्वपूर्ण पर्व द्रुकपा त्शे-जी के कारण इस दिन सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
19 जुलाई 2026: रविवार के चलते इस दिन देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
22 जुलाई 2026: खारची पूजा के चलते इस दिन अगरतला जोन में बैंक बंद रहेंगे।
25 जुलाई 2026: इस दिन चौथे शनिवार के चलते बैकों में छुट्टी रहेगी।
26 जुलाई 2026: इस दिन रविवार के चलते बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
अगस्त महीने में 2, 9, 16, 23 और 30 तारीख को रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे। 8 अगस्त को दूसरे शनिवार और 22 अगस्त को चौथे शनिवार पर बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा, 4, 8, 13, 15, 19, 25, 26 और 28 तारीख को क्षेत्रीय त्योहारों के चलते अलग-अलग जोन में बैंक बंद रहेंगे।