26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FD Calculation: सीनियर सिटीजंस को इन 6 बैंकों की FD में मिल रहा 8% से ज्यादा रिटर्न, 2 या 5 लाख रुपये डालें तो कितना मिलेगा मुनाफा?

FD Returns Comparison: इस समय स्मॉल फाइनेंस बैंक सरकारी बैंकों की तुलना में ज्यादा ब्याज दर दे रहे हैं। सीनियर सिटीजंस को सबसे अधिक रिटर्न शिवालिक बैंक की एफडी पर मिल रहा है।
2 min read
Google source verification
FD Returns Comparison Between SFB and PSU

Small Finance Bank इस समय ज्यादा ब्याज दर दे रहे हैं। (PC: AI)

Best FD Returns For Senior Citizens: अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में बेहतर ब्याज चाहते हैं, तो स्मॉल फाइनेंस बैंक आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं। स्टेबल मनी के आंकड़ों के मुताबिक अभी छह स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन को 8 फीसदी या उससे अधिक ब्याज दे रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा 8.50 फीसदी ब्याज शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहा है। वहीं, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक समेत बड़े सरकारी और निजी बैंकों की ब्याज दरें इससे काफी कम हैं।

इन बैंकों की ब्याज दरें है 8 फीसदी से ऊपर

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपनी एफडी ब्याज दरों को हाल ही में बढ़ाया है। बैंक ने सामान्य ग्राहकों के लिए दो साल की एफडी पर ब्याज दर 7.45 फीसदी से बढ़ाकर 7.80 फीसदी कर दी है। वहीं, सीनियर सिटीजन के लिए यही दर 7.95 फीसदी से बढ़ाकर 8.30 फीसदी कर दी गई है। लेकिन फिर भी सबसे अधिक 8.50 फीसदी ब्याज शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक 23 महीने 1 दिन से 27 महीने की अवधि पर दे रहा है।

बैंक का नाम सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दरसामान्य ग्राहकों के लिए ब्याज दरअवधि (टेन्योर)
शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक8.50%8.00%23 महीने 1 दिन से 27 महीने
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक8.30%7.80%2 वर्ष
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक8.30%7.80%501 दिन
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक8.25%8.10%30 महीने
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक8.25%8.10%1 वर्ष 301 दिन
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक8.00%7.77%3 वर्ष

सरकारी बैंकों की ब्याज दरें अभी भी कम

बड़े सरकारी बैंक अभी भी 7.5 फीसदी से कम ब्याज दे रहे हैं। सीनियर सिटीजन के लिए सबसे ज्यादा 7.45 फीसदी ब्याज बैंक ऑफ इंडिया दे रहा है। इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा 7.25 फीसदी, पंजाब नेशनल बैंक 7.10 फीसदी और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 7.05 फीसदी की अधिकतम ब्याज दर दे रहे हैं। इससे साफ है कि ब्याज दरों के मामले में फिलहाल स्मॉल फाइनेंस बैंक बड़े सरकारी और निजी बैंकों से आगे बने हुए हैं।

2 साल की FD पर कितना मिलेगा ब्याज?

शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक में सीनियर सिटीजंस को एफडी पर सबसे अधिक 8.50 फीसदी ब्याज दर ऑफर हो रही है। इस बैंक की 2 साल की एफडी में 2 लाख रुपये डालें तो मैच्योरिटी पर 2,36,639 रुपये मिलेंगे। वहीं, 5 लाख रुपये निवेश करें, तो मैच्योरिटी पर 5,91,598 रुपये मिलेंगे।

निवेश राशिअवधिमैच्योरिटी वैल्यू
2,00,000 रुपये2 साल2,36,639 रुपये
5,00,000 रुपये2 साल5,91,598 रुपये

FD पर किस हिसाब से कटता है TDS

आपकी FD पर मिलने वाली ब्याज पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा TDS काटा जाता है। यह टैक्स सिर्फ FD में मिलने वाले ब्याज पर कटता है न कि मूलधन पर। इसके साथ ही यह TDS तब काटा जाता है जब ब्याज निर्धारित सीमा से ज्यादा हो जाता है। 60 साल से कम उम्र के लोगों की FD पर 50,000 रुपये और सीनियर सिटीजन की FD पर 1,00,000 रुपये से ज्यादा ब्याज मिलने पर 10 फीसदी का TDS काटा जाता है।

TDS कटने से बचाने के लिए लोग फॉर्म 15G (जिनकी इनकम पर टैक्स नहीं लगता) या फॉर्म 15H (सीनियर सिटिजन के लिए) जमा कर सकते हैं। इससे वे यह बता सकते हैं कि उनकी कुल इनकम टैक्स लगने वाली सीमा से कम है।