कारोबार

Bank Holiday: अक्टूबर में 21 दिन रहेगी बैंक की छुट्टी, फटाफट निपटा लें जरूरी काम, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays in October 2022: अक्टूबर त्योहारों का महीना है, ऐसे में इस महीने कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। अक्टूबर महीने में कुल-मिलाकर 21 दिनों तक बैंकों में काम-काज बंद रहेंगे। कुछ बैंक के अवकाश राज्य विशेष होंगे और राष्ट्रीय अवकाश के दौरान देश भर में बैंक बंद रहेंगे।

2 min read
Bank Holidays in October

Bank Holidays in October 2022: अक्टूबर में त्योहारी सीजन की शुरुआत होने जा रही है। इस महीने में बंपर बैंक की छुट्टियां रहेंगी। अक्टूबर में नवरात्रि, दुर्गा पूजा, गांधी जयंती, दशहरा, दिवाली और कई अन्य महत्वपूर्ण त्योहारों के साथ अधिकांश दिनों में बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, अक्टूबर में बैंक कुल 21 दिनों के लिए बंद रहेंगे। इसमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ रविवार की छुट्टी भी शामिल है।


अक्‍टूबर में बैंकों में अवकाश या छुट्टियों की बता करें तो देशभर में विभिन्‍न जोन में 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। हर राज्य का अलग-अलग बैंक हॉलिडे लिस्ट होता है। अगर आपको इस महीने बैंक से संबंधित कुछ जरूरी काम को निपटाना है तो बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। वरना आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


अक्टूबर में सबसे लंबी बैंक छुट्टियों की बात करें तो पूर्वी भारत के राज्यों त्रिपुरा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में रहेंगी। आरबीआई छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, इन राज्यों में लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें- आम आदमी के लिए अब फ्री नहीं होगी WhatsApp, Skype, Zoom, Telegram पर वीडियो कॉलिंग, सरकार ला रही नया बिल



1 अक्टूबर, 2022- बैंकों में अकाउंट्स के हाफ-ईयरली क्लोजिंग की छुट्टी
2 अक्टूबर, 2022- गांधी जयंती, रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
3 अक्टूबर, 2022- दुर्गा पूजा (महा अष्टमी)
4 अक्टूबर, 2022- दुर्गा पूजा (महा नवमी)/आयुध पूजा/श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव
5 अक्टूबर, 2022- दशहरा (विजय दशमी)/श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव
6 अक्टूबर, 2022- दुर्गा पूजा (दसाइन)
7 अक्टूबर, 2022- दुर्गा पूजा (दसाइन)
8 अक्टूबर, 2022- मिलाद-ए-शरीफ/ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिवस, (दूसरा शनिवार-अवकाश)
9 अक्टूबर, 2022- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
13 अक्टूबर, 2022- करवा चौथ
14 अक्टूबर, 2022- ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का जुमा
16 अक्टूबर, 2022- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
18 अक्टूबर, 2022- काति बिहू
22 अक्टूबर 2022- चौथा शनिवार (अवकाश)
23 अक्टूबर, 2022- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
24 अक्टूबर, 2022- काली पूजा/दीपावली/दीवाली (लक्ष्मी पूजा)/नरक चतुर्दशी
25 अक्टूबर, 2022- लक्ष्मी पूजा/दीपावली/गोवर्धन पूजा
26 अक्टूबर, 2022- गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नववर्ष दिवस/भाई बिज/भाई दूज/दीवाली (बलि प्रतिपदा)/लक्ष्मी पूजा/एक्सेशन डे (जम्मू-कश्मीर)
27 अक्टूबर, 2022- भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/निंगोल
30 अक्टूबर, 2022- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
31 अक्टूबर, 2022- सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्मतिथि/सूर्यप्रश्ति डाला छठ (सुबह का अर्घ्य)/छठ पूजा

Also Read
View All