कारोबार

Bank Holidays August 2026: समय पर निपटा लें बैंकों से जुड़े काम, अगस्त में अलग-अलग जोन में कुल 14 दिन आ रहीं छुट्टियां, देखिए लिस्ट

August Bank Holiday List: अगर अगस्त में बैंक शाखा जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। RBI के कैलेंडर के अनुसार अगस्त में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, कई छुट्टियां केवल चुनिंदा राज्यों और शहरों तक सीमित रहेंगी।
2 min read
Jul 30, 2026
Bank holiday
अगस्त में कुल 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। (File Photo)

Bank Holiday Calendar: अगर आपको अगले महीने बैंक ब्रांच जाकर चेक जमा करना है, नकदी निकालनी है या कोई दूसरा जरूरी काम निपटाना है, तो पहले छुट्टियों की तारीखें जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अगस्त 2026 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इन छुट्टियों और साप्ताहिक छुट्टियों को मिलाकर देश के अलग-अलग जोन में कुल 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इन छुट्टियों में रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, ओणम, ईद-ए-मिलाद और अलग-अलग राज्यों के स्थानीय त्योहार भी शामिल हैं। हालांकि, सभी राज्यों में एक जैसी छुट्टियां नहीं होंगी। कई अवकाश केवल चुनिंदा राज्यों और शहरों तक सीमित रहेंगे।

अगस्त 2026 में इन तारीखों पर रहेगी बैंकों की छुट्टी

2 अगस्त 2026: इस दिन रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
4 अगस्त 2026: केर पूजा के चलते अगरतला जोन में बैंक बंद रहेंगे।
8 अगस्त 2026: दूसरे शनिवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
9 अगस्त 2026: रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
13 अगस्त 2026: पैट्रियट्स डे के चलते इंफाल जोन में बैंक बंद रहेंगे।
15 अगस्त 2026: स्वतंत्रता दिवस के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
16 अगस्त 2026: रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
19 अगस्त 2026: महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती के चलते अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।
22 अगस्त 2026: चौथे शनिवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
23 अगस्त 2026: रविवार के चलते बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
25 अगस्त 2026: मिलाद-उन-नबी, पहला ओणम, मिलाद-ए-शरीफ के चलते कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
26 अगस्त 2026: ईद-ए-मिलाद, बारावफात, थिरुवोनम के चलते बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम जोन में बैंक बंद रहेंगे।
28 अगस्त 2026: रक्षाबंधन, पांग-ल्हाबसोल, श्री नारायण गुरु जयंती, अय्यनकाली जयंती के चलते अहमदाबाद, भोपाल, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, शिमला, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
30 अगस्त 2026: रविवार के चलते बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

क्या ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी?

बैंक शाखाएं बंद रहने का मतलब यह नहीं है कि सभी बैंकिंग सेवाएं ठप हो जाएंगी। छुट्टियों के दौरान भी इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे और जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी भी निकाल सकेंगे। हालांकि, तकनीकी रखरखाव (मेंटेनेंस) के दौरान कुछ डिजिटल सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में बैंक पहले से ग्राहकों को सूचना देते हैं।

Updated on:
30 Jul 2026 04:00 pm
Published on:
30 Jul 2026 03:58 pm