31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Silver Price Today: अमेरिका-ईरान के बीच फिर हमले होने से उछल गया सोना, जानिए आज क्या हैं 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच कुछ दिन की शांति के बाद फिर से संघर्ष शुरू हो गया है। इससे सोना सेफ हैवन एसेट के रूप में मजबूत हुआ है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jul 30, 2026

Gold Rate Today

Gold Rate Today: सोने में तेजी देखी गई है। (PC: AI)

Gold Rate Today 30 July 2026: सोने की कीमतों में आज गुरुवार को तेजी देखी जा रही है। घरेलू हाजिर बाजार मे कीमतें हरे निशान पर ट्रेड करती दिखी हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 820 रुपये की बढ़त के साथ 1,44,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 750 रुपये की बढ़त के साथ 1,32,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 620 रुपये की बढ़त के साथ 1,08,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू हाजिर भाव बिना किसी बदलाव के साथ 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

MCX पर सोने-चांदी के भाव

सोने की घरेलू वायदा कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सुबह 9 बजकर 53 मिनट पर 5 अक्टूबर की डिलीवरी वाला सोना 146 रुपये की बढ़त के साथ 1,43,429 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। सोने से इतर चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी इस समय 0.58 फीसदी या 1262 रुपये की गिरावट के साथ 2,16,217 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

बड़े शहरों में गोल्ड के रेट

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई₹1,44,330₹1,32,300₹1,10,450
मुंबई₹1,44,330₹1,32,300₹1,08,250
दिल्ली₹1,44,480₹1,32,450₹1,08,400
कोलकाता₹1,44,330₹1,32,300₹1,08,250
बेंगलुरु₹1,44,330₹1,32,300₹1,08,250
हैदराबाद₹1,44,330₹1,32,300₹1,08,250
केरल₹1,44,330₹1,32,300₹1,08,250
पुणे₹1,44,330₹1,32,300₹1,08,250
वडोदरा₹1,44,380₹1,32,350₹1,08,300
अहमदाबाद₹1,44,380₹1,32,350₹1,08,300
जयपुर₹1,44,480₹1,32,450₹1,08,400

यूएस फेड ने नहीं बढ़ाई ब्याज दरें

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने उम्मीद के मुताबिक ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके बाद मार्केट ने US फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श की महंगाई से निपटने के बारे में की गई टिप्पणियों पर गौर किया। केडिया एडवाइजरी के एमडी अजय केडिया के अनुसार, वॉर्श की टिप्पणियों से कुछ स्पष्ट संकेत नहीं निकल पाए हैं। वॉर्श ने महंगाई को काबू में लाने के लिए सेंट्रल बैंक की प्रतिबद्धता को ही दोहराया। ऐसे में बाजार में यूएस फेड के अगले नीतिगत कदम को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। दूसरी तरफ अमेरिकी सेना ने बुधवार रात ईरान के खिलाफ हमले शुरू कर दिए। यह कार्रवाई क्षेत्र में अमेरिकी सेना पर हुए ईरानी मिसाइल हमलों के जवाब में की गई, जिससे कुछ समय की शांति के बाद संघर्ष के और बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमत में मिला जुला रुख देखा जा रहा है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.34 फीसदी या 13.80 डॉलर की बढ़त के साथ 4,110.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.38 फीसदी या 15.52 डॉलर की गिरावट के साथ 4,052.04 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

ब्लूमबर्ग के अनुसार, चांदी की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 0.73 फीसदी या 0.42 डॉलर की गिरावट के साथ 57.67 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.63 फीसदी या 0.36 डॉलर की गिरावट के साथ 57.36 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।