कारोबार

US-Iran Peace Deal: कच्चे तेल में 4% की बड़ी गिरावट, 85 डॉलर से नीचे फिसला Brent Crude

Crude Oil Price: US-Iran शांति समझौते के बाद क्रूड ऑयल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। इस समझौते के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तत्काल प्रभाव से होर्मुज से अमेरिकी नाकेबंदी को हटाने के आदेश दिए है। साथ ही ग्लोबल मार्केट में क्रूड के दामों में 4 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है।

2 min read
Jun 15, 2026
Crude Oil Prices
Crude Oil Prices Drop

Crude Oil: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए दोनों पक्षों में शांति समझौता पूरा हो गया। इसकी घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की। इस घोषणा के बाद ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में 4 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 3.95 फीसदी गिरकर 83.88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। वहीं, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 4.68 फीसदी गिरकर 80.91 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

क्या पूरी तरह बहाल हो जाएगी सप्लाई चेन

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने से तेल आपूर्ति का दबाव कम हो सकता है लेकिन सप्लाई चेन को फिर से पहले की तरह होने में कुछ समय लगेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि लंबे समय तक चली जंग के कारण रिफाइनरी और गैस फील्ड्स के इंफ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान हुआ है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक करीब 10 से 12 मिलियन बैरल प्रतिदिन का उत्पादन अभी भी सप्लाई चेन से बाहर है।

70 डॉलर के लेवल पर कब आएगी कीमत

युद्ध से पहले ब्रेंट क्रूड की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब थी और युद्ध के समय यह 115 डॉलर तक पहुंच गई थी। ICRA के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, प्रशांत वशिष्ठ के मुताबिक इस समझौते का क्रूड की कीमतों पर असर पडेगा। लेकिन युद्ध में इंफ्रास्ट्रक्चर को जो नुकसान हुआ है, उसको सही होने में लंबा समय लगेगा। ऐसे में फिर से 70 डॉलर वाली कीमत पर आने में अभी वक्त लगेगा।

आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर (City)पेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली (Delhi)₹102.12₹95.20
मुंबई (Mumbai)₹111.21₹97.83
कोलकाता (Kolkata)₹113.47₹99.82
चेन्नई (Chennai)₹107.88₹99.65
लखनऊ (Lucknow)₹101.86₹95.36
नोएडा (Noida)₹102.12₹95.56

भारत पर इसका असर

भारत अपनी जरूरत का 85 फीसदी क्रू्ड ऑयल आयात करता है। क्रूड की कीमत में तेजी के बाद भारत ने लंबे समय तक अपने यहां पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी नहीं की थी। लेकिन मई महीने में करीब 7.5 रुपये की बढो़तरी की गई थी। ऐसे में क्रूड की कीमतों में गिरावट आने के बाद अब यह देखना होगा कि भारत में क्या पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट आती है।

Updated on:
15 Jun 2026 09:01 am
Published on:
15 Jun 2026 08:10 am