कारोबार

US Iran Peace Deal पर साइन के बाद 2% गिरा कच्चा तेल, आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

Crude Oil Price Today: अमेरिका-ईरान समझौते के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। इससे भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर दबाव कम हो सकता है, फिलहाल ग्राहकों को किसी नई राहत की घोषणा नहीं मिली है और पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं।

2 min read
Jun 18, 2026
crude oil price drop after us iran peace deal
Crude Oil के दामों में लगातार गिरावट जारी है। (PC: Ani)

Petrol Diesel Price on 18 June 2026: ग्लोबल एनर्जी मार्केट पिछले 3 महीनों से ज्यादा समय से बुरी तरह से प्रभावित रहा है। इसका मुख्य कारण मिडिल ईस्ट में हुए युद्ध और खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में आपूर्ति बाधित होना था। इससे युद्ध के दौरान कच्चे तेल की कीमतों में भारी तेजी देखने को मिली। लेकिन अब अमेरिका और ईरान ने पीस डील पर आधिकारिक हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस घटना के बाद ब्रेंट क्रूड और WTI दोनों बेंचमार्क में गिरावट दर्ज की गई है। क्रूड ऑयल में आई नरमी से भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट की उम्मीद पैदा हुई हैं। फिलहाल पेट्रोल-डीजल की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और कीमतें आखिरी बार बढ़ने के बाद स्थिर बनी हुई हैं।

पीस डील साइन होने के बाद क्रूड ऑयल रेट

अमेरिका और ईरान के बीच हुए आधिकारिक शांति समझौते के बाद तेल बाजार में गिरावट जारी है। ब्रेंट क्रूड 1.07 डॉलर यानी 1.35 प्रतिशत गिरकर 78.48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। जबकि शुरुआती कारोबार में WTI क्रूड 1.90 फीसदी या 1.46 डॉलर गिरकर 75.33 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल और गैस की आवाजाही को सामान्य किया जाएगा इसके साथ ही फ्रीज की गई ईरानी संपत्ति को रिलीज किया जाएगा।

Source: Trading Economics

आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत के हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, जयपुर, पटना, बेंगलुरु और तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर से ऊपर बनी हुई हैं।

शहरपेट्रोल (रु./लीटर)डीजल (रु./लीटर)
नई दिल्ली₹102.12₹95.20
कोलकाता₹113.47₹99.82
मुंबई₹111.18₹97.83
चेन्नई₹107.88₹99.65
गुरुग्राम₹102.80₹95.47
नोएडा₹102.42₹95.86
बेंगलुरु₹110.89₹98.80
भुवनेश्वर₹109.22₹100.92
चंडीगढ़₹101.54₹89.47
हैदराबाद₹115.73₹103.82
जयपुर₹112.66₹97.78
लखनऊ₹101.92₹95.41
पटना₹113.35₹99.36
तिरुवनंतपुरम₹115.49₹104.40

पिछले महीने बढ़े थे आखिरी बार दाम

भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बदलाव का सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ता है। पिछले महीने 25 मई तक ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों को चार बार बढ़ोतरी करके 7.5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाया था। पहली बढ़ोतरी 15 मई 2026 को साल 2022 के बाद पहली बार हुई थी। इसके बाद अगले दस दिनों में तीन बार और दाम बढ़ाए गए थे।