कारोबार

Petrol Diesel Prices: होर्मुज बंद होने से आसमान पर कच्चे तेल की कीमतें, जानिए आपके शहर में क्या हैं आज पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Price: होर्मुज स्ट्रेट के फिर से बंद होने के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल देखा जा रहा है। हालांकि, देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्टेबल हैं।

2 min read
Apr 20, 2026
कच्चे तेल में भारी उछाल आया है। (PC: AI)

Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में सोमवार को बड़ी तेजी देखी जा रही है, क्योंकि ईरान ने एक बार फिर Strait of Hormuz से अधिकांश जहाजों के गुजरने पर रोक लगा दी है। होर्मुज स्ट्रेट से दुनिया का करीब 20 फीसदी तेल और एक तिहाई गैस गुजरती है। सोमवार सुबह क्रूड ऑयल WTI 6.18 फीसदी या 5.18 डॉलर की बढ़त के साथ 89.03 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं, ब्रेंट क्रूड 5.50 फीसदी या 4.97 डॉलर की बढ़त के साथ 95.35 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

इससे पहले शुक्रवार को क्रूड ऑयल 10 मार्च के बाद के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ था, क्योंकि उस समय खबर आई थी कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट को फिर खोल सकता है। इसके बाद शनिवार को ईरान ने अमेरिका पर “भरोसे के उल्लंघन” का आरोप लगाते हुए फिर से होर्मुज को बंद करने की घोषणा कर दी।

ये भी पढ़ें

Gold Silver Price Today: होर्मुज में गोलीबारी से सोने में भारी गिरावट, चांदी में आई जबरदस्त मंदी, जानिए क्या रह गए भाव

होर्मुज में बढ़ा तनाव

शनिवार को बंदी की घोषणा के बाद ईरानी गनबोट्स ने वहां से गुजरने की कोशिश कर रहे टैंकरों पर गोलीबारी की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे युद्धविराम का उल्लंघन बताया और कहा कि “हमारी नाकाबंदी ने पहले ही इस मार्ग को बंद कर दिया है।” रविवार को अमेरिकी सेना ने अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी का उल्लंघन करने की कोशिश कर रहे एक ईरानी झंडे वाले जहाज पर कई राउंड फायर किए। इसके बाद “टूस्का” नामक जहाज को कब्जे में ले गया। ईरान की सेना ने चेतावनी दी है कि वह जल्द ही जवाबी कार्रवाई करेगी और इसे “अमेरिकी सशस्त्र डकैती” बताया। ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, रविवार को कोई भी तेल टैंकर इस मार्ग से नहीं गुजरा।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का एक प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान जा रहा है, जहां ईरान के साथ शांति वार्ता होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बुधवार तक समझौता नहीं हुआ, तो युद्धविराम नहीं बढ़ाया जाएगा। ईरान के संसद अध्यक्ष और मुख्य वार्ताकार Mohammad Bagher Ghalibaf ने कहा कि दोनों देश अभी अंतिम समझौते से काफी दूर हैं।

भारत में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के भाव

भारत के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज सोमवार को स्थिर रहीं हैं। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सरकार पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव से उपभोक्ताओं को बचाने के लिए फ्यूल प्राइस स्टेबलाइजेशन मैकेनिज्म लागू करने पर विचार कर रही है, क्योंकि वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बढ़ रही है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.67 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 103.50 रुपये प्रति लीटर और डीजल करीब 90.01 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। राज्य चुनाव नजदीक होने के कारण सरकार ऑटो फ्यूल की कीमतों को नियंत्रण में रखना चाहती है।

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
New Delhi94.7787.67
Mumbai103.5090.01
Kolkata105.4592.02
Ahmedabad94.4990.16
Patna105.7191.49
Lucknow95.3488.50

आज कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 105.45 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.02 रुपये प्रति लीटर है। अहमदाबाद में आज पेट्रोल 94.49 रुपये और डीजल 90.16 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। पटना में पेट्रोल 105.71 रुपये और डीजल 91.49 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, लखनऊ में पेट्रोल 95.34 रुपये और डीजल 88.50 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

ये भी पढ़ें

DA Hike News: सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, अब कितनी बढ़कर आएगी कर्मचारियों की सैलरी? समझिए कैलकुलेशन
Published on:
20 Apr 2026 12:20 pm
Also Read
View All