कारोबार

Cryptocurreny News: सिर्फ 7 दिन में 2500% रिटर्न, इस टोकन ने निवेशकों को दिया छप्परफाड़ मुनाफा, जानिए डिटेल

RaveDAO cryptocurrency: RAVE टोकन की कुल संख्या 100 करोड़ है। इसमें से सिर्फ 23.9 करोड़ यानी करीब 24 फीसदी ही बाजार में उपलब्ध हैं। बाकी या तो स्टेक हैं या लॉक हैं।

2 min read
Apr 13, 2026
प्रतिकात्मक तस्वीर (PC: AI)

Cryptocurreny News: क्रिप्टो की दुनिया में कभी-कभी ऐसा तूफान आता है जो सबको हैरान कर देता है। इस हफ्ते उस तूफान का नाम है RaveDAO क्रिप्टो टोकन। अप्रैल की शुरुआत में यह टोकन 25 सेंट पर था। लेकिन हफ्ते भर में यह 6.80 डॉलर तक जा पहुंचा। यानी सीधा 2500 फीसदी का उछाल। इस तेजी ने बाजार में इतनी हलचल मचाई कि इस टोकन का मार्केट कैप 1.5 अरब डॉलर के पार चला गया। अभी यह टोकन 6.44 डॉलर के आसपास टिका हुआ है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर इस क्रिप्टो में हुआ क्या है?

ये भी पढ़ें

SIP Calculator: 3000 रुपये महीने की एसआईपी से भी बन सकता है 51 लाख रुपये का फंड, जानिए कैसे करना होगा निवेश

RaveDAO है क्या बला?

नाम से ही अंदाजा लग जाता है कि यह म्यूजिक और ब्लॉकचेन का मेल है। 2025 के आखिर में लॉन्च हुआ RaveDAO एक Web3 म्यूजिक कलेक्टिव है जो EDM यानी इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक की दुनिया को ब्लॉकचेन से जोड़ता है। यह एक DAO के तौर पर काम करता है यानी फैसले कोई एक आदमी नहीं, पूरी कम्युनिटी लेती है। म्यूजिक इवेंट आयोजित होते हैं, अटेंडीज को NFT मिलते हैं जो उनकी ऑनलाइन पहचान बनते हैं। इवेंट आयोजित करने वालों को RAVE टोकन स्टेक करना पड़ता है। यहां तक कि कमाई का 20 फीसदी हिस्सा चैरिटी में जाता है।

RAVE टोकन गवर्नेंस, टिकट बुकिंग और मर्च खरीदने में काम आता है और कंपनी के मुनाफे से टोकन वापस खरीदकर जलाए भी जाते हैं, जिससे सप्लाई घटती रहती है।

कैसे आई इतनी बड़ी तेजी?

कुल 100 करोड़ RAVE टोकन में से सिर्फ 23.9 करोड़ यानी करीब 24 फीसदी ही बाजार में उपलब्ध हैं। बाकी या तो लॉक हैं या स्टेक। जब सप्लाई कम हो और मांग बढ़े तो कीमत रॉकेट की तरह उड़ती है। बस यही हुआ। खरीदारी बढ़ी, सप्लाई कम थी, कीमत आसमान छूने लगी। जब RAVE 25 सेंट से एक डॉलर तक गया तो बहुत से ट्रेडर्स ने सोचा यह बुलबुला है और इसे शॉर्ट कर दिया यानी दांव लगाया कि कीमत गिरेगी। लेकिन कीमत गिरी नहीं, और ऊपर चली गई।

11 अप्रैल को 13.4 करोड़ डॉलर का ओपन इंटरेस्ट साफ हो गया। जिन्होंने शॉर्ट किया था उनकी पोजिशन जबरन बंद हुई और एक्सचेंज को बाजार भाव पर RAVE खरीदना पड़ा। इसे ट्रेडर्स की भाषा में "गॉड कैंडल" कहते हैं। कुछ ही घंटों में टोकन 2 डॉलर के पार निकल गया। इसके बाद ओपन इंटरेस्ट 51.5 करोड़ डॉलर तक जा पहुंचा।

अब आगे क्या?

तकनीकी नजरिए से देखें तो RAVE अभी 6 से 7 डॉलर के बीच कंसोलिडेट कर सकता है। अगर यह टिका रहा तो 9 और फिर 11.21 डॉलर तक जाने की संभावना है। लेकिन अगर 5.55 डॉलर का स्तर टूटा तो समझो तेजी खत्म। फिर 4.40 डॉलर तक गिरावट आ सकती है। Chaikin Money Flow अभी पॉजिटिव है यानी बड़े पैमाने पर बिकवाली नहीं हो रही। लेकिन यह तेजी काफी हद तक शॉर्ट लिक्विडेशन से चली है, असली मांग से नहीं। यही खतरा है।

क्रिप्टो में एक पुरानी कहावत है कि जो चीज जितनी तेजी से ऊपर जाती है, उतनी ही तेजी से नीचे भी आ सकती है। RAVE में कम सप्लाई है, लीवरेज है और एक दमदार कहानी है। यही तीनों चीजें इसे आसमान पर ले गई हैं। लेकिन यही तीनों इसे जमीन पर भी पटक सकती हैं।

ये भी पढ़ें

Gold Silver Price Today: अमेरिका-ईरान वार्ता फेल होने से सोने में आज जबरदस्त गिरावट, उधर हजारों रुपये सस्ती हो गई चांदी, जानिए ताजा भाव
Updated on:
13 Apr 2026 03:37 pm
Published on:
13 Apr 2026 03:36 pm
Also Read
View All