कारोबार

Dabur Share Price 4th August: FSSAI ने डाबर के शहद, घी, तेल की बिक्री पर लगाई रोक, इधर कंपनी के शेयर में आई 4% की गिरावट

Dabur Share Price Fall Reason: FSSAI ने डाबर इंडिया को शहद, घी और तेल जैसे उत्पादों को '100% Purity Guaranteed' जैसे गुमराह करने वाले दावों के कारण बिक्री से रोक दिया है। इसके चलते कंपनी के शेयर में 4% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली।
2 min read
Aug 04, 2026
Dabur India Share Fall
Dabur India के शेयर में गिरावट आई। (फोटो: AI)

Dabur Products FSSAI Ban: फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी डाबर इंडिया को कुछ फूड प्रोडक्ट्स की बिक्री से रोक दिया है। इस आदेश के बाद कंपनी के शेयर में बिकवाली का माहौल दिखाई दिया। कंपनी के शेयर 4 फीसदी से ज्यादा टूटकर 406.60 रुपये के इंट्राडे लॉ पर पहुंच गए। FSSAI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट के जरिए बताया कि कंपनी के कुछ प्रोडक्ट्स Food Safety and Standards (Advertising and Claims) Regulations, 2018 का उल्लंघन करते हैं, इसलिए इनकी बिक्री पर रोक लगाई जा रही है।

किन किन प्रॉडक्सट्स पर लगाई रोक

एक्स पोस्ट के मुताबिक शहद, गाय का घी और खाने के तेल जैसे प्रोडक्ट्स पर 100 फीसदी शुद्धता का दावा किया गया है। ऐसे में FSSAI का कहना है कि इन्हें साबित नहीं किया जा सकता और ये ग्राहकों को गुमराह कर सकते हैं। इसके अलावा डाबर हिमालयन ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर और डाबर ऑर्गेनिक हनी पर जैविक भारत लोगो लगाया गया था, जबकि इसके लिए वैध FSSAI ऑर्गेनिक प्रमाणन नहीं था।

इसके अलावा, डाबर होममेड कोकोनट मिल्क पर 100 फीसदी शुद्धता का दावा किया गया, जो कंपाउंड फूड श्रेणी के उत्पादों के लिए मान्य नहीं है। FSSAI ने बताया कि पहले भी कंपनी को इन दावों को हटाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। अब FSSAI ने डाबर इंडिया को तुरंत इन प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकने और 15 दिन के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) सौंपने को कहा है।

डाबर इंडिया (Dabur India Share Price)

इस आदेश के बाद डाबर इंडिया के शेयर NSE पर 4 फीसदी से ज्यादा गिरकर 406 रुपये पर आ गए। पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 2 फीसदी और एक महीने में 6 फीसदी से ज्यादा टूटा है। 2026 में अब तक यह करीब 17 फीसदी नीचे आ चुका है। पिछले एक हफ्ते में शेयर ने -3.93 फीसदी, 1 महीने में -8.20 फीसदी और 1 साल में -22.99 फीसदी का रिटर्न दिया है।

Source: NSE ( दोपहर 1 बजकर 53 मिनट पर )

तिमाही नतीजों में कंपनी को मुनाफा हुआ

इससे पहले पिछले बुधवार को डाबर ने अप्रैल-जून तिमाही (FY27) के नतीजे जारी किए थे। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 15 फीसदी बढ़कर 591 करोड़ रुपये रहा, यह लगातार तीसरी तिमाही है जब मुनाफा डबल डिजिट में बढ़ा है। रेवेन्यू 11 फीसदी बढ़कर 3,761 करोड़ रुपये और इंडिया FMCG बिजनेस 9.5 फीसदी बढ़ा है।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Updated on:
04 Aug 2026 02:40 pm
Published on:
04 Aug 2026 02:40 pm