30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dabur India Share Price 30 July: कंपनी के मुनाफे में 15% की बढ़ोतरी के बाद भी 4% टूटा शेयर, जानिए क्या है ब्रोकरेज फर्म्स की राय

Dabur India Q1 Result: डाबर इंडिया के शेयर में 4% की गिरावट देखी गई है। जबकि FMCG सेक्टर की इस बड़ी कंपनी ने जून तिमाही के लिए मुनाफे और रेवेन्यू में डबल-डिजिट ग्रोथ दर्ज की है।
2 min read
Google source verification
Dabur Share Price Fall Reason

Dabur के शेयर में 4 फीसदी की गिरावट आई है। (फोटो: AI)

Dabur India share Fall Reason: डाबर इंडिया ने जून तिमाही में रेवेन्यू और मुनाफे दोनों में डबल डिजिट की ग्रोथ दर्ज की है। इसके बावजूद कंपनी का शेयर गुरुवार को 4 फीसदी तक गिर गया। ब्रोकरेज फर्मों का कहना है कि तिमाही नतीजे अनुमान के आसपास रहे, लेकिन FMCG कंपनी की कमाई पर बेमौसम बारिश का कुछ असर पड़ा। साथ ही मांग में सुधार की रफ्तार और कच्चे माल की महंगाई जैसे जोखिम अभी भी बने हुए हैं, इसलिए उन्होंने शेयर पर सतर्क रुख बरकरार रखा है।

तिमाही नतीजों में क्या रहा खास

अप्रैल-जून तिमाही में डाबर का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 15 फीसदी बढ़कर 591 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी अवधि में 514 करोड़ रुपये था। ऑपरेशनल रेवेन्यू भी 10.5 फीसदी बढ़कर 3,764 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी का EBITDA भी करीब 11 फीसदी बढ़कर 741 करोड़ रुपये रहा और EBITDA मार्जिन 19.7 फीसदी दर्ज किया गया। इसके अलावा कंपनी के होम एंड पर्सनल केयर बिजनेस में 12.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। वहीं, F&B बिजनेस में 7.2 फीसदी और हेल्थकेयर वर्टिकल में 5.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

डाबर इंडिया शेयर (Dabur India Share Price)

आज सुबह 9 बजकर 24 मिनट पर यह शेयर NSE पर 4.10 फीसदी या 17.80 रुपये की गिरावट के साथ 415.90 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने पिछले 1 हफ्ते में 0.45 फीसदी, 1 महीने में 0.68 फीसदी और 1 साल में -18.57 फीसदी का रिटर्न दिया है।

ब्रोकरेज फर्म्स ने दी रेटिंग और टार्गेट प्राइस

ब्रोकरेज फर्मरेटिंगटार्गेट प्राइसमौजूदा स्तर से संभावित बढ़त
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेजन्यूट्रल (Neutral)₹475करीब 10%
जेएम फाइनेंशियलऐड (Add)₹490(पहले ₹505)करीब 13%
इक्विरस सिक्योरिटीजऐड (Add)₹474करीब 9%

Motilal Oswal ने क्यों जताई सावधानी

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा कि कंपनी की आय में 11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, लेकिन यह उसके अनुमान से थोड़ी कम रही। भारत के कारोबार में वॉल्यूम ग्रोथ 5 फीसदी रही, जबकि ब्रोकरेज को इससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। उसके अनुसार बेमौसम बारिश की वजह से बेवरेज पोर्टफोलियो प्रभावित हुआ।

JM Financial की क्या है राय

जेएम फाइनेंशियल ने कहा कि कंपनी के नतीजे उसके अनुमान के अनुरूप रहे। उसके मुताबिक होम एंड पर्सनल केयर कारोबार कंपनी की ग्रोथ का सबसे बड़ा आधार बना हुआ है। ब्रोकरेज का मानना है कि कच्चे माल की लागत बढ़ने के बावजूद कंपनी कीमतों में बढ़ोतरी और लागत कम करने के उपायों से ऑपरेशनल प्रॉफिट में सुधार लाने की कोशिश कर रही है।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)