कारोबार

ट्विटर को मिला नया सीईओ, एलन मस्क का ऐलान

ट्विटर सीईओ एलन मस्क ने आज अपने ट्वीट के जरिए Twitter New CEO का ऐलान किया है। जानें कौन है ट्विटर का नया सीईओ। चौंक जाएंगे। #CEOofTwitter

2 min read
elon_musk.jpg
ट्विटर को मिला नया सीईओ, एलन मस्क का ऐलान

ट्विटर सीईओ एलन मस्क अपने ट्वीट को लेकर लगातार सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। दुनिया के नम्बर-2 मशहूर बिजनेसमैन एलन मस्क ने आज 15 फरवरी को अपने ट्विटर अकांउट के जरिए एक ट्वीट किया कि, ट्विटर के नए सीईओ कमाल के हैं। अपने कुत्ते की तस्वीर शेयर कर उसे ट्विटर का नया CEO बताया है। साथ ही यह भी लिखा कि, यह उस दूसरे आदमी से बहुत बेहतर! एलन मस्क ने ऑफिस के चेयर पर बैठे कुत्ते की तस्वीर शेयर की, जिसने CEO लिखी हुई टीशर्ट पहनी है। इसके साथ उसके सामने रखी मेज पर ट्विटर के लोगो वाले कागज भी है। इस तस्वीर को शेयर कर एलन मस्क ने लिखा कि, Twitter का New CEO वाकई गजब है। एलन मस्क ने एक बाद एक तीन तस्वीरें शेयर की हैं। एलन मस्क के इस ट्वीट को अभी तक 20 हजार लोग लाइक्स कर चुके हैं और इसके 10.6 मिलियन व्यूज हैं।

ट्विटर का नया सीईओ कौन है जानें

एलन मस्क के इस ऐलान के बाद सभी में यह उत्सुकता बनी की आखिकार Twitter New CEO कौन है। और उसका नाम क्या है? तो यह जान लीजिए ट्विटर का नया सीईओ कोई इंसान नहीं बल्कि एक कुत्ता है। यह एलन मस्क का पालतू कुत्ता है। इसका नाम फ्लोकी है। और यह शीबा इनु दूसरे नाम से भी पुकारा जाता है। वैसे कुछ लोग एलन मस्क के इस ट्वीट को मजाक के तौर पर भी देख रहे हैं।

44 बिलियन डॉलर में खरीदा Twitter

एलन मस्क ने ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा है। ट्विटर को खरीदने के बाद एलन मस्क सीईओ बने। और आते ही एलन मस्क ने कई घोषणाएं की। जिसने हंगामा मचा दिया। उन्होंने पराग अग्रवाल समेत कई लोगों को पदमुक्त किया।

फ्री वाले ब्लू टिक हटाए जाएंगे

Twitter सीईओ एलन मस्क ने कहा कि, फ्री ब्लू टिक (लिगेसी ब्लू चेक) वाले ही वास्तव में भ्रष्ट हैं। फ्री वाले यूजर्स से जल्द ही ब्लू टिक वापस लिया जाएगा।

Updated on:
15 Feb 2023 02:56 pm
Published on:
15 Feb 2023 02:55 pm