26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Home Loan Calculator: 65 लाख रुपये का होम लोन 30, 25 या 15 साल के लिए लें तो कितनी बनेगी EMI, कितना चुकाना पड़ेगा ब्याज

Home Loan की शुरुआती ब्याज दरें 7 फीसदी से शुरू हो रही हैं। Bank of Maharashtra और Central Bank of India सबसे कम शुरुआती दर दे रहे हैं। हालांकि, ब्याज दर ग्राहक की क्रेडिट प्रोफाइल, इनकम, लोन राशि और अन्य शर्तों पर निर्भर करती है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Sep 26, 2026

Home Loan Calculator

होम लोन पर 7 फीसदी की शुरुआती ब्याज दर ऑफर हो रही है। (PC: AI)

Home Loan Interest Rate: घर खरीदने का सपना पूरा करने के लिए अगर आप होम लोन लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो बैंक चुनने में जल्दबाजी न करें। कुछ बड़े बैंक होम लोन पर 7 फीसदी की शुरुआती ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। लेकिन यहां एक पेंच है। हर ग्राहक को यही शुरुआती ब्याज दर मिले, यह जरूरी नहीं है। ब्याज दर ग्राहक की लोन चुकाने की कैपेसिटी, उसके इनकम सोर्स और क्रेडिट स्कोर जैसी चीजों पर डिपेंड करती है।

ये बैंक ऑफर कर रहे 7% ब्याज दर

बैंक ऑफ महाराष्ट्र और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की होम लोन दरें 7 फीसदी से शुरू हो रही हैं। इसके बाद बैंक ऑफ इंडिया की शुरुआती दर 7.10 फीसदी है। वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा 7.20 फीसदी और एसबीआई 7.25 फीसदी से होम लोन ऑफर कर रहा है। निजी बैंकों की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक की शुरुआती दर 7.55 फीसदी, एचडीएफसी बैंक की 7.75 फीसदी और एक्सिस बैंक की शुरुआती ब्याज दर 8 फीसदी है।

होम लोन पर बैंकों की शुरुआती ब्याज दर

बैंकशुरुआती ब्याज दर
बैंक ऑफ महाराष्ट्र7.00%
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया7.00%
बैंक ऑफ इंडिया7.10%
केनरा बैंक7.15%
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया7.15%
बैंक ऑफ बड़ौदा7.20%
भारतीय स्टेट बैंक (SBI)7.25%
पंजाब नेशनल बैंक (PNB)7.25%
ICICI बैंक7.55%
HDFC बैंक7.75%
एक्सिस बैंक8.00%

65 लाख के होम लोन पर कितनी बनेगी ईएमआई

अगर आप 7 फीसदी ब्याज दर पर 65 लाख रुपये का होम लोन 30 साल के लिए लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 43,245 रुपये की बनेगी। इस लोन में आप 30 साल में कुल ब्याज 90,68,078 रुपये चुकाएंगे, जो मूल रकम से काफी बड़ी राशि है। अगर आप यह लोन 25 साल के लिए लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 45,941 रुपये की बनेगी। इस लोन में आप 25 साल में कुल ब्याज 72,82,194 रुपये चुकाएंगे। वहीं, अगर आप यह लोन 15 साल के लिए लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 58,424 रुपये की बनेगी। यहां आप 15 साल में कुल ब्याज 40,16,291 रुपये चुकाएंगे, जो मूल रकम से काफी कम राशि है। यानी लोन की अवधि जितनी अधिक होगी, आपको ब्याज की कुल रकम उतनी ज्यादा पड़ेगी।

लोन अवधिमासिक EMIकुल ब्याजकुल भुगतान
30 साल₹43,245₹90,68,078₹1,55,68,078
25 साल₹45,941₹72,82,194₹1,37,82,194
15 साल₹58,424₹40,16,291₹1,05,16,291

8% ब्याज दर पर कितनी बनेगी EMI

अगर आप 8 फीसदी ब्याज दर पर 65 लाख का होम लोन 30 साल के लिए लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 47,695 रुपये की बनेगी। यहां आप कुल ब्याज 1,06,70,091 रुपये चुकाएंगे। अगर आप यह लोन 25 साल के लिए लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 50,168 रुपये की बनेगी। यहां आप कुल ब्याज 85,50,416 रुपये चुकाएंगे। अगर आप यह लोन 15 साल के लिए लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 62,117 रुपये की बनेगी। यहां आप कुल ब्याज 46,81,129 रुपये चुकाएंगे।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)