कारोबार

एलन मस्क की दौलत में ‘जीरो’ गिनते रह जाएंगे, दुनिया के टॉप-5 अमीरों में एक भी भारतीय नहीं, देखिए लिस्ट

फोर्ब्स रियल टाइम रैंकिंग के टॉप 5 अरबपति सभी अमेरिका से हैं और टेक सेक्टर से जुड़े हैं। हैरानी की बात यह है कि टॉप 5 में कोई भी भारतीय अरबपति शामिल नहीं है।
2 min read
Feb 04, 2026
WORLDS TOP 5 BILLIONAIRES
प्रतीकात्मक तस्वीर (PC: AI)

World's Top 5 Billionaires 2026: एलन मस्क ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। एलन मस्क की कंपनियों के बीच हुए एक बड़े मर्जर ने उनकी निजी संपत्ति को 850 बिलियन डॉलर के ऐतिहासिक स्तर के पार पहुंचा दिया है। दुनिया में अरबपतियों की रैंकिंग केवल व्यक्तिगत संपत्ति की कहानी नहीं होती, बल्कि यह वैश्विक अर्थव्यवस्था, टेक्नोलॉजी और निवेश ट्रेंड्स को भी दर्शाती है। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट लगातार बदलती रहती है, लेकिन कुछ नाम लंबे समय से शीर्ष पर बने हुए हैं। मौजूदा रैंकिंग में टॉप 5 अरबपतियों की कुल संपत्ति में भारी अंतर है और खास बात यह है कि टॉप टेन में एक भी भारतीय नाम शामिल नहीं है।

एलन मस्क: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति (Elon Musk Net Worth)

टेस्ला इंक (Tesla Inc) और स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज कॉर्पोरेशन (SpaceX) के मालिक एलन मस्क इस समय दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी नेट वर्थ करीब 852 बिलियन डॉलर आंकी जा रही है यानी लगभग 76,60,00,00,00,00,000 रुपये (76 लाख करोड़ रुपये)। स्पेसएक्स और एक्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (XAI) के मर्जर ने उनकी संपत्ति को ऐतिहासिक स्तर तक पहुंचाया है। इलेक्ट्रिक व्हीकल, स्पेस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे भविष्य के सेक्टरों में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें बाकी अरबपतियों से काफी आगे रखती है।

लैरी पेज: गूगल की ताकत (Larry Page Net Worth)

अल्फाबेट इंक (GOOGLE) के सह-संस्थापक लैरी पेज दूसरे स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 278 बिलियन डॉलर है। गूगल के सर्च, एडवर्टाइजिंग और क्लाउड बिजनेस से होने वाली कमाई उनकी दौलत का मुख्य आधार है। हालांकि हाल के दिनों में टेक शेयरों में उतार चढ़ाव का असर उनकी नेट वर्थ पर पड़ा है, फिर भी वे दुनिया के सबसे प्रभावशाली बिजनेस लीडर्स में शामिल हैं।

सर्गी ब्रिन: टेक इनोवेशन का दूसरा स्तंभ (Sergey Brin Net Worth)

गूगल के ही सह संस्थापक सर्गी ब्रिन तीसरे स्थान पर हैं, जिनकी नेट वर्थ करीब 256 बिलियन डॉलर है। गूगल की तकनीकी नींव को मजबूत करने में उनकी भूमिका अहम रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एडवांस टेक्नोलॉजी में गूगल के निवेश का सीधा असर उनकी संपत्ति पर भी दिखाई देता है।

जेफ बेजोस: ई कॉमर्स से अंतरिक्ष तक (Jeff Bezos Net Worth)

अमेजन डॉट कॉम इंक (AMAZON) के संस्थापक जेफ बेजोस चौथे स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति लगभग 249 बिलियन डॉलर है। ई-कॉमर्स, क्लाउड कंप्यूटिंग और स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन (Blue Origin) के जरिए उन्होंने बिजनेस को नई दिशा दी है। हालांकि हाल में उनकी नेट वर्थ में कुछ गिरावट आई है, फिर भी वे टॉप 5 में बने हुए हैं।

मार्क जुकरबर्ग: सोशल मीडिया से मेटावर्स तक (Mark Zuckerberg Net Worth)

मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक (META) के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग पांचवें स्थान पर हैं, जिनकी नेट वर्थ करीब 237 बिलियन डॉलर है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म्स से होने वाली कमाई उनकी संपत्ति का आधार है। मेटावर्स पर बड़े निवेश के कारण उनकी दौलत में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है।

Updated on:
04 Feb 2026 06:05 pm
Published on:
04 Feb 2026 01:39 pm