कारोबार

Gold Silver Price Today: सोने में जारी है गिरावट का दौर, आज फिर टूटे दाम, जानिए चांदी का क्या है हाल

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। पिछले 8 दिन में सोना करीब 10,000 रुपये प्रति 10 ग्राम टूट गया है। वैश्विक स्तर पर भी सोने में गिरावट देखी जा रही है।
2 min read
Oct 29, 2025
Gold Silver Price Today
सोने की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। (PC: Gemini)

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आज बुधवार को भी गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोना लाल निशान पर ट्रेड कर रहा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार सुबह सोने का वायदा भाव 0.15 फीसदी या 180 रुपये की गिरावट के साथ 1,19,466 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। पिछले एक हफ्ते में सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट आई है। मंगलवार 21 अक्टूबर को सोने का वायदा भाव 1,29,482 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। इस तरह करीब एक हफ्ते में सोने की कीमतें करीब 10,000 रुपये टूट गई हैं। कॉमेक्स पर भी सोने की कीमत में आज गिरावट देखी जा रही है।

चांदी में दिख रही तेजी

सोने से इतर चांदी की कीमतों में आज बुधवार को तेजी देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में चांदी का वायदा भाव हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर चांदी का वायदा भाव 0.35 फीसदी या 503 रुपये की बढ़त के साथ 1,44,845 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में मिला-जुला ट्रेंड देखने को मिला है। कॉमेक्स पर सोना 0.23 फीसदी या 9.20 डॉलर की गिरावट के साथ 3,973.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.19 फीसदी या 7.38 डॉलर की बढ़त के साथ 3,959.52 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में बुधवार सुबह तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 0.29 फीसदी या 0.13 डॉलर की बढ़त के साथ 47.46 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.92 फीसदी या 0.42 डॉलर की बढ़त के साथ 47.48 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

Updated on:
29 Oct 2025 11:11 am
Published on:
29 Oct 2025 11:11 am