कारोबार

Gold Price Today: सोने-चांदी में आज आई महा-गिरावट, तनिष्क और कल्याण ज्वैलर्स में जानिए 24, 22, 18, 14 कैरेट गोल्ड का रेट

Gold Price Today: मांग में गिरावट और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। सोने के साथ ही चांदी में भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है।

2 min read
Mar 16, 2026
सोने में बड़ी गिरावट आई है। (PC:)

Gold Price Today: सोने की कीमत में आज सोमवार को भारी गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार दोपहर सोने का वायदा भाव 1.75 फीसदी या 2,777 रुपये की गिरावट के साथ 1,55,689 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है। सोमवार दोपहर चांदी का भाव 2.92 फीसदी या 7,582 रुपये की गिरावट के साथ 2,51,853 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

ये भी पढ़ें

Gold Silver Rate Today: बाजार खुलते ही टूट गया सोना, चांदी में जबरदस्त गिरावट, जानिए कितना सस्ता हो गया जेवर बनवाना

हाजिर बाजार में सोने के भाव

सोने के घरेलू हाजिर भाव की बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आज 24 कैरेट सोना 1,56,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट सोना 1,52,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 20 कैरेट सोना 1,39,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 18 कैरेट सोना 1,26,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 14 कैरेट सोना 1,00,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

तनिष्क में सोने का भाव

तनिष्क सोमवार, 16 मार्च 2025 को 22 कैरेट सोना 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 1,19,700 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोने का रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में आज सोमवार को 22 कैरेट सोना 1,45,900 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। 18 कैरेट सोना 1,19,370 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 14 कैरेट सोना 92,850 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

ज्वैलरी ब्रांड24 कैरेट (₹ /10 ग्राम)22 कैरेट (₹ /10 ग्राम)18 कैरेट (₹ /10 ग्राम)14 कैरेट (₹ /10 ग्राम)
तनिष्क₹1,59,600₹1,46,300₹1,19,700
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स₹1,45,900₹1,19,370₹92,850
कल्याण ज्वैलर्स₹1,45,900
जोयालुक्कास₹1,59,160₹1,45,900₹1,19,370

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का रेट

कल्याण ज्वैलर्स में आज सोमवार, 16 मार्च को 22 कैरेट सोने का रेट 1,45,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

जोयालुक्कास में सोने का रेट

जोयालुक्कास में सोमवार, 16 मार्च 2025 को 24 कैरेट सोना 1,59,160 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। यहां 22 कैरेट सोना 1,45,900 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोना 1,19,370 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

ये भी पढ़ें

रेलवे ला सकता है दुनिया का सबसे बड़ा लॉयल्टी प्रोग्राम, यात्रियों को मिलेंगे रिवॉर्ड्स पॉइंट्स, यहां कर सकेंगे यूज

Also Read
View All

अगली खबर