
सोने-चांदी में भारी गिरावट देखी जा रही है। (PC: AI)
Gold Silver Rate Today: सोने की कीमत में आज हफ्ते के पहले कारोबारी भारी गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोना लाल निशान पर ट्रेड कर रहा है। सोमवार सुबह एमसीएक्स पर सोने का भाव 0.66 फीसदी या 1050 रुपये की गिरावट के साथ 1,57,416 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इक्विटी बाजारों में भारी गिरावट के बीच निवेशकों द्वारा नुकसान की भरपाई के लिए सोने से मुनाफावसूली की जा रही है। इससे कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। घरेलू बाजार की बात करें, तो यहां जूलरी की मांग कमजोर बनी हुई है। इससे मार्केट मंदा है।
सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी आज बड़ी गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी चांदी लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में चांदी का वायदा भाव 1.09 फीसदी या 2822 रुपये की गिरावट के साथ 2,56,613 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
सोने की वैश्विक कीमतों में इस समय मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। कॉमेक्स पर सोने के वैश्विक भाव 0.69 फीसदी या 34.80 डॉलर की गिरावट के साथ 5,026.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.08 फीसदी या 4.32 डॉलर की बढ़त के साथ 5,023.81 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमत में भी गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव सोमवार सुबह 4.44 फीसदी या 0.68 डॉलर की गिरावट के साथ 80.66 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.02 फीसदी या 0.05 डॉलर की बढ़त के साथ 80.64 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
Published on:
16 Mar 2026 10:18 am
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
