
रेलवे नई स्कीम लाने की तैयारी कर रहा है। (PC: AI)
Indian Railway Free Ticket Scheme: भारतीय रेलवे यात्रियों को लुभाने और बजट एयरलाइंस को टक्कर देने के लिए एयरलाइंस की तर्ज पर एक व्यापक लॉयल्टी प्रोग्राम शुरू करने की तैयारी में है । इसके तहत यात्रियों को फ्री टिकट, चाय- नाश्ता व भोजन जैसी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। इसे बजट एयरलाइंस के दौर में यात्रियों को रेलवे से जोड़े रखने की एक बड़ी पहल माना जा रहा है। रेलवे के विस्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि यह विश्व का सबसे बड़ा लॉयल्टी प्रोग्राम बन सकता है।
योजना में ट्रेन की बार-बार यात्रा करने वाले यात्रियों को प्रति किलोमीटर के हिसाब से रिवॉर्ड पॉइंट्स दिए जाएंगे। यात्री जितनी लंबी दूरी तय करेगा, यह प्वाइंट्स उसके खाते में जमा होते जाएंगे। यात्री इन पॉइंट्स का इस्तेमाल यात्री खानपान की सुविधाओं या टिकट किराए में कैश की तरह कर सकेंगे। रेलवे बोर्ड के अनुसार, आइआरसीटीसी पोर्टल को डिजिटल वॉलेट की तरह अपडेट किया जाएगा, जहां यात्री की तय की गई दूरी के आधार पर रेल प्वाइंट्स जुड़ते जाएंगे।
इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर अप्रेल से वंदे भारत व तेजस एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों में शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए डिजिटल सिस्टम बनाया जाएगा, जहां यात्रियों का डेटा सुरक्षित रहे व रिवॉर्ड तुरंत यात्रियों तक पहुंचे।
रेलवे के लॉयल्टी प्रोग्राम के लिए एक डिजिटल सिस्टम बनाया जाएगा। यह सिस्टम रोजाना लाखों ट्रांजेक्शंस को संभालेगा। यह सिस्टम सुनिश्चित करेगा कि सही यात्री को सही तरीके से रिवॉर्ड पॉइंट मिले।
Updated on:
16 Mar 2026 12:53 pm
Published on:
16 Mar 2026 12:53 pm
