कारोबार

Gold Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी आ गई गिरावट, जानिए कितने घट गए दाम

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज शुक्रवार को भी गिरावट देखी जा रही है। डॉलर में तेजी के चलते सोने की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट आई है।

2 min read
Oct 31, 2025
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। (PC: Gemini)

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। सोने का घरेलू वायदा भाव आज लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव 0.29 फीसदी या 347 रुपये की गिरावट के साथ 1,21,161 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वैश्विक बाजार में भी आज सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। यूएस फेड द्वारा भविष्य में रेट कट को लेकर अनिश्चितता के चलते डॉलर में तेजी आई है, इससे सोना गिरा है।

ये भी पढ़ें

Changes in November 2025: LPG सिलेंडर, आधार कार्ड और बैंक नॉमिनी से लेकर लाइफ सर्टिफिकेट तक, आज से हो रहे ये बदलाव

चांदी की कीमतों में भी गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी आज गिरावट के साथ खुली है। एमसीएक्स पर यह शुरुआती कारोबार में 0.47 फीसदी या 700 रुपये की गिरावट के साथ 1,48,140 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव शुरुआती कारोबार में 0.17 फीसदी या 7 डॉलर की गिरावट के साथ 4,008 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा है। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.71 फीसदी या 29.09 डॉलर की गिरावट के साथ 3,995 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव शुक्रवार सुबह 0.46 फीसदी या 0.23 डॉलर की गिरावट के साथ 48.39 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.23 फीसदी या 0.11 डॉलर की गिरावट के साथ 48.81 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

ये भी पढ़ें

Bank Holiday in November: समय पर निपटा लें जरूरी काम, इस महीने कुल 11 दिन बंद रहने वाले हैं बैंक, देखिए लिस्ट

Published on:
31 Oct 2025 10:01 am
Also Read
View All

अगली खबर