
Gold Silver Price: सोने में बीते एक हफ्ते का ट्रेंड देखें, तो कीमतों में इजाफा हुआ है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 1,45,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,33,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 1,08,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। एक सप्ताह पहले यानी 18 जुलाई 2026 को दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,43,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,31,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। इस तरह बीते एक हफ्ते में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत में 1640 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत में 1550 रुपये का इजाफा हुआ है।
चांदी की घरेलू हाजिर कीमतों की बात करें, तो गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में चांदी का भाव 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। एक सप्ताह पहले 18 जुलाई को दिल्ली में चांदी का भाव 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। इस तरह एक हफ्ते में चांदी की कीमत में 10,000 रुपये का इजाफा हुआ है।
सोने की कीमतों में इस हफ्ते आई तेजी की वजह मिडिल ईस्ट के बिगड़ते हालात हैं। जब भी दुनिया में भूराजनीतिक तनाव बढ़ता है, तो सोना सेफ हैवन एसेट के रूप में मजबूत होता है। इस हफ्ते अमेरिका और ईरान ने एक-दूसरे पर काफी हमले किए। इससे कच्चे तेल की कीमतें भी 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गईं। इन सब ने सोने को सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में मजबूत किया। यही कारण है कि सोने में तेजी आई है।
सोने का वैश्विक भाव शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था। कॉमेक्स पर सोना 0.51 फीसदी या 20.60 डॉलर की बढ़त के साथ 4070.80 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। वहीं, गोल्ड स्पॉट 3.31 डॉलर की बढ़त के साथ 4,052.79 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।
चांदी की वैश्विक कीमतें भी शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुईं। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 1.47 फीसदी बढ़कर 58.91 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। वहीं, सिल्वर स्पॉट 1 फीसदी बढ़कर 58.17 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।