कारोबार

Gold Silver Price Today: सोने ने फिर खाई पलटी, चढ़ गए भाव, चांदी में जबरदस्त तेजी, जानिए लेटेस्ट कीमतें

Gold Silver Price Today: सोने के भाव आज बढ़त के साथ ट्रेड करते दिखे हैं। वहीं, चांदी भी हरे निशान पर ट्रेड कर रही है। मजबूत हाजिर मांग से सोने में तेजी आ रही है।

2 min read
Jan 02, 2026
Gold Silver Price Today
सोने-चांदी में तेजी देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का भाव 0.63 फीसदी या 856 रुपये की बढ़त के साथ 1,36,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। अच्छी हाजिर मांग और डॉलर में गिरावट के चलते सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। डॉलर की कमजोरी और यूएस फेड द्वारा आगे रेट कट की बढ़ती उम्मीदों के चलते सोना लगातार सेफ हैवन एसेट बना हुआ है।

चांदी में आई भारी तेजी

चांदी की कीमतों में आज शुक्रवार को भारी तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी चांदी अच्छी-खासी तेजी के साथ ट्रेड करती दिखी है। शुक्रवार सुबह एमसीएक्स एक्सचेंज पर चांदी का भाव 2.76 फीसदी या 6502 रुपये की बढ़त के साथ 2,42,375 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

PC: Freepik

वैश्विक स्तर पर सोने का भाव

वैश्विक स्तर पर भी सोने की कीमतों में शुक्रवार को तेजी देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोने का भाव 1.07 फीसदी या 46.60 डॉलर की बढ़त के साथ 4,387.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी शुक्रवार को भारी तेजी देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 3.47 फीसदी या 2.45 डॉलर की बढ़त के साथ 73.05 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 2.48 फीसदी या 1.78 डॉलर की बढ़त के साथ 73.43 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

Published on:
02 Jan 2026 10:28 am