कारोबार

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आई तेजी, चांदी भी उछली, जानिए क्या हैं आज भाव

Gold Silver Price Today: डॉलर में गिरावट के चलते आज गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। उधर अमेरिका में रोजगार के उम्मीद से मजबूत आंकड़ों ने फेड रेट कट की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2025, 9:58 AM IST
Gold Silver Price Today
सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। (PC: Gemini)

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आज गुरुवार को बढ़त देखने को मिल रही है। सोने का घरेलू वायदा भाव भी गुरुवार सुबह बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोना 0.10 फीसदी या 115 रुपये की बढ़त के साथ 1,20,637 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। डॉलर में कमजोरी के चलते सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। हालांकि, यूएस फेड रेट कट की उम्मीदें घटने से यह तेजी सीमित है। अमेरिका में रोजगार के आंकड़े उम्मीद से अधिक मजबूत रहने से रेट कट की उम्मीदों को झटका लगा है।

चांदी में भी तेजी

सोने के साथ ही चांदी का घरेलू वायदा भाव भी आज मामूली बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखाई दिया। एमसीएक्स पर गुरुवार सुबह चांदी का वायदा भाव 0.04 फीसदी या 83 रुपये की बढ़त लेकर 1,47,404 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

वैश्विक बाजार में सोने का भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में भी आज गुरुवार को बढ़त देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव गुरुवार सुबह 0.03 फीसदी या 1.30 डॉलर की बढ़त के साथ 3,994.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.18 फीसदी या 7.18 डॉलर की बढ़त के साथ 3,986.75 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

वैश्विक बाजार में चांदी का भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में आज मिला-जुला रुख देखा जा रहा है। कॉमेक्स पर चांदी मामूली गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखी। यह 0.11 फीसदी या 0.05 डॉलर की गिरावट के साथ 47.97 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.42 फीसदी या 0.20 डॉलर की बढ़त के साथ 48.21 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

Updated on:
6 Nov 2025, 9:58 AM IST
Published on: