कारोबार

Gold Price Today: टूट गए सोने के भाव, चांदी में भी आई गिरावट, तनिष्क और मालाबार में जानिए 24, 22, 18, 14 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Price Today: सोने-चांदी में मंगलवार दोपहर मुनाफावसूली देखने को मिली है। दोनों कीमती धातुओं के भाव लाल निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिये हैं।

2 min read
Jan 13, 2026
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार दोपहर गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में कीमतें लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी हैं। सोने का वायदा भाव एमसीएक्स एक्सचेंज पर 0.46 फीसदी या 647 रुपये की गिरावट के साथ 1,41,385 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का वायदा भाव इस समय 0.71 फीसदी या 1917 रुपये की गिरावट के साथ 2,66,741 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

ये भी पढ़ें

25 साल का होम लोन 10 साल में हो जाएगा खत्म! बचेंगे 35 लाख रुपये से ज्यादा, ये है 3 स्टेप फॉर्मूला

सोने का घरेलू हाजिर भाव

सोने के घरेलू हाजिर भाव की बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का रेट 1,40,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का रेट 1,37,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 20 कैरेट सोने का रेट 1,25,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 18 कैरेट सोने का रेट 1,13,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 14 कैरेट सोने का रेट 90,610 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

तनिष्क में सोने का रेट

तनिष्क मंगलवार, 13 जनवरी 2026 को 22 कैरेट सोना 1,30,700 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 1,06,940 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,42,580 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

PC: Pexels

जोयालुक्कास में सोने का रेट

जोयालुक्कास में मंगलवार, 13 जनवरी 2026 को 24 कैरेट सोना 1,42,530 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। यहां 22 कैरेट सोना 1,30,650 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोना 1,06,900 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोने का रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में आज मंगलवार को 22 कैरेट सोना 1,30,650 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। 18 कैरेट सोना 1,06,900 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 14 कैरेट सोना 83,140 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का रेट

कल्याण ज्वैलर्स में आज मंगलवार, 13 जनवरी को 22 कैरेट सोने का रेट 1,30,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

ये भी पढ़ें

8th Pay Commission: DA की सबसे धीमी रफ्तार, सैलरी पर क्या पड़ेगा असर? जानिए पूरा गणित

Also Read
View All

अगली खबर