कारोबार

Gold Price Today: सोने की कीमतों ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानिए कल्याण ज्वैलर्स और तनिष्क में आज किस भाव बिक रहा गोल्ड

Gold Price Today: सोने और चांदी के घरेलू वायदा भाव में आज भारी तेजी देखी जा रही है। इससे कीमतें ऑल टाइम हाई पर ट्रेड करती दिखी हैं। सोने का घरेलू वायदा भाव आज 1,26,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
2 min read
Oct 14, 2025
Gold Price Today
सोने की कीमतों में भारी तेजी देखी जा रही है। (PC: Freepik)

Gold Price Today: सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। सोने का घरेलू वायदा भाव आज नए ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहा है। मंगलवार दोपहर एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का भाव 1.15 फीसदी या 1431 रुपये की तेजी के साथ 1,26,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वायदा भाव भी इस समय नए ऑल टाइम हाई पर ट्रेड करता दिखा। यह मंगलवार दोपहर एमसीएक्स पर 3.30 फीसदी या 5104 रुपये की बढ़त के साथ 1,59,749 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

सर्राफा बाजार में सोने का रेट

घरेलू सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का रेट 1,25,680 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने का रेट 1,22,670 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 20 कैरेट सोने का भाव 1,11,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 18 कैरेट सोने का भाव 101,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, 14 कैरेट गोल्ड का रेट 81,060 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जोयालुक्कास में सोने का भाव

जोयालुक्कास मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 को 24 कैरेट सोना 1,27,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेच रहा है। कंपनी 22 कैरेट सोना 1,16,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेच रही है। वहीं, 18 कैरेट सोना 95,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेच रही है।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोने का भाव

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स मंगलवार, 14 अक्टूबर को 22 कैरेट सोना 1,17,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेच रहा है। यहां 18 कैरेट सोना 96,260 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 14 कैरेट सोना 74,870 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

तनिष्क में सोने का रेट

तनिष्क मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 को 22 कैरेट सोना 1,18,350 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 96,830 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,29,110 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का रेट

कल्याण ज्वैलर्स मंगलवार, 14 अक्टूबर को 22 कैरेट सोना 1,17,950 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

Published on:
14 Oct 2025 03:15 pm