Gold Silver Price Today: सोने की घरेलू वायदा कीमत में आज गिरावट देखी जा रही है। सोने के साथ ही चांदी के भाव भी लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे हैं। उच्च स्तरों पर मुनाफावसूली के चलते कीमतों में गिरावट आई है।
Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में आज गुरुवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 365 रुपये की गिरावट के साथ 1,34,529 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। यूएस डॉलर में मामूली तेजी के बीच रिकॉर्ड स्तरों पर मुनाफावसूली के चलते सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। अब निवेशकों की नजर अमेरिका के खुदरा महंगाई के आंकड़ों पर हैं, जो आज गुरुवार को जारी होंगे। वहीं, व्यक्तिगत उपभोग व्यय प्राइस इंडेक्स डेटा शुक्रवार को जारी होगा।
सोने के साथ ही चांदी की कीमतें भी गुरुवार को लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी हैं। चांदी की घरेलू वायदा कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर चांदी का भाव 0.42 फीसदी या 866 रुपये की गिरावट के साथ 2,06,569 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
सोने की वैश्विक कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव गुरुवार सुबह 0.24 फीसदी या 10.60 डॉलर की गिरावट के साथ 4,363.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.17 फीसदी या 7.38 डॉलर की गिरावट के साथ 4,330.95 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
चांदी की वैश्विक कीमतों में गुरुवार सुबह मिला-जुला ट्रेंड देखने को मिला है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 0.44 फीसदी या 0.30 डॉलर की गिरावट के साथ 66.61 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का हाजिर भाव इस समय 0.09 फीसदी या 0.07 डॉलर की बढ़त के साथ 66.33 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।