कारोबार

Gold Rate Today on 12th May: सोना-चांदी की हाजिर कीमतों में दिखी मामूली तेजी, जानिए 24 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Rate Today: सोने की हाजिर कीमतों में आज मामूली तेजी देखने को मिली है। चांदी भी हरे निशान पर बनी हुई है। मिडिल ईस्ट संकट में राहत नहीं मिलने से सोना सेफ हैवन एसेट बना हुआ है।
2 min read
May 12, 2026
Gold Rate Today
सोना-चांदी मे आज मामूली तेजी दिखी है। (PC: AI)

Gold Rate Today: मिडिल ईस्ट संकट में कोई राहत भरी खबर नहीं आने से सोने की कीमतों में आज मंगलवार को मामूली तेजी देखी जा रही है। मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,53,596 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। चांदी की कीमत में भी मामूली बढ़त देखने को मिली। यह 2,76,303 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। शेयर बाजारों में बिकवाली, कमजोर रुपया और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से सोना सेफ हैवन एसेट के रूप में मजबूत हो रहा है।

तनिष्क में सोने का भाव

तनिष्क मंगलवार, 12 मई 2026 को 22 कैरेट सोना 1,41,600 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 1,15,850 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,54,470 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का रेट

कल्याण ज्वैलर्स में आज मंगलवार, 12 मई को 22 कैरेट सोना 1,41,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

ज्वैलर्स का नाम18 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)24 कैरेट सोना (10 ग्राम)
Tanishq₹1,15,850₹1,41,600₹1,54,470
Kalyan Jewellers₹1,41,150
Malabar Gold & Diamonds₹1,41,150₹1,53,980
Joyalukkas₹1,15,490₹1,41,150₹1,53,980

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोने का रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में आज 22 कैरेट सोने का रेट 1,41,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 24 कैरेट सोने का रेट 1,53,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जोयालुक्कास में सोने के भाव

जोयालुक्कास में आज मंगलवार, 12 मई को 24 कैरेट सोना 1,53,980 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। 22 कैरेट सोने का रेट 1,41,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का रेट 1,15,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों की बात करें, तो कॉमेक्स पर सोने का भाव 4,716.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट 4,698.81 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ था।

चांदी का वैश्विक भाव

कॉमेक्स पर चांदी की वैश्विक कीमत मंगलवार को 84.88 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 83.53 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Updated on:
12 May 2026 05:52 pm
Published on:
12 May 2026 02:23 pm
Also Read
View All
Why Share Market Rise Today: IT और फाइनेंशियल शेयरों में खरीदारी से 600 पॉइंट चढ़ा सेंसेक्स, जानिए बाजार में इस तेजी के 5 बड़े कारण

Sugar Stock Limit: चीनी की रिकॉर्ड कीमतों पर सरकार का सख्त कदम, कारोबारी 15 दिन से ज्यादा का नहीं रख सकेंगे स्टॉक, 1 सितंबर से लागू होगा नियम

Success Story: दो बार फोन की घंटी बजती, तो सीढ़ियों से नीचे भागते थे अनिल अग्रवाल, 21 रुपये रेंट वाले रूम में 7 लोगों के साथ पड़ता था रहना

Money Saving Tips: ज्यादा सैलरी में भी पैसे नहीं बच रहे? एक्सपर्ट से जानें कैसे हो सकती है बचत

Nifty 50 लगातार 7वें सेशन में लाल निशान पर हुआ बंद, अच्छे घरेलू संकेतों के बाद भी क्यों आ रही है गिरावट?