कारोबार

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी के भी बढ़ गए भाव, जानिए आपके शहर में क्या हैं रेट

Gold Price Today: सोने की घरेलू वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखी जा रही है। वैश्विक बाजार में भी भाव हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे हैं। वहीं, चांदी में भी बड़ा उछाल आया है।
2 min read
Jul 22, 2026
Gold Jewellery Demand
Gold की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। (PC: AI)

Gold Rate Today 22nd July 2026: सोने की कीमतों में आज बुधवार को तेजी देखी जा रही है। घरेलू हाजिर बाजार में भी सोना हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 2190 रुपये की बढ़त के साथ 1,46,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 2100 रुपये की बढ़त के साथ 1,34,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 1720 रुपये की बढ़त के साथ 1,10,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी की कीमतों में आई तेजी

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी आज तेजी देखी जा रही है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक दिल्ली में बु्धवार सुबह चांदी का घरेलू हाजिर भाव 5000 रुपये की बढ़त के साथ 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

बड़े शहरों में गोल्ड के रेट

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई₹1,46,510₹1,34,300₹1,12,450
मुंबई₹1,46,510₹1,34,300₹1,09,880
दिल्ली₹1,46,560₹1,34,450₹1,10,030
कोलकाता₹1,46,510₹1,34,300₹1,09,880
बेंगलुरु₹1,46,510₹1,34,300₹1,09,880
हैदराबाद₹1,46,510₹1,34,300₹1,09,880
केरल₹1,46,510₹1,34,300₹1,09,880
पुणे₹1,46,510₹1,34,300₹1,09,880
वडोदरा₹1,46,560₹1,34,350₹1,09,930
अहमदाबाद₹1,46,560₹1,34,350₹1,09,930
जयपुर₹1,46,560₹1,34,450₹1,10,030

MCX पर सोने-चांदी का भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने की वायदा कीमतें आज बढ़त के साथ ट्रेड करती दिखी हैं। बुधवार सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर 5 अगस्त की डिलीवरी वाले गोल्ड का रेट 1.40 फीसदी या 1997 रुपये की बढ़त के साथ 1,44,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 1.13 फीसदी या 2521 रुपये की बढ़त के साथ 2,26,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

क्यों बढ़े सोने के भाव?

मिडिल ईस्ट में संघर्ष बढ़ने के बीच सोने में यह तेजी देखने को मिली है। यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों की धमकियों से सऊदी अरब की समुद्री नाकेबंदी का खतरा मंडरा रहा है। सप्लाई से जुड़ी चिंताएं बढ़ने से कच्चा तेल करीब 2 फीसदी बढ़कर 5 हफ्ते के हाई पर पहुंच गया है। यह भूराजनीतिक तनाव और वैश्विक इकोनॉमी को लेकर पैदा हुई अनिश्चितताएं सोने को सेफ हैवन एसेट के रूप में मजबूत कर रही हैं।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 1.49 फीसदी या 60.70 डॉलर की बढ़त के साथ 4137.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 1.33 फीसदी या 54.19 डॉलर की बढ़त के साथ 4131.18 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 1.57 फीसदी या 0.93 डॉलर की बढ़त के साथ 60.04 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट 1.45 फीसदी या 0.85 डॉलर की बढ़त के साथ 59.64 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Updated on:
22 Jul 2026 12:01 pm
Published on:
22 Jul 2026 12:01 pm