कारोबार

Gold Rate Today: गिर गए सोने और चांदी के भाव, जानिए तनिष्क और कल्याण ज्वैलर्स में क्या हैं 24, 22, 18, 14 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Rate Today: सोने की कीमत आज घरेलू वायदा बाजार में लाल निशान पर ट्रेड कर रही है। वहीं, चांदी भी अच्छी-खासी गिरावट के साथ ट्रेड कर रही है।

2 min read
Apr 29, 2026
सोने-चांदी में गिरावट देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Rate Today: सोने की कीमत में आज गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार दोपहर सोने का भाव 0.48 फीसदी या 727 रुपये की गिरावट के साथ 1,49,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 0.55 फीसदी या 1331 रुपये की गिरावट के साथ 2,41,432 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

ये भी पढ़ें

Gold Silver Price: 3 महीने में 53,000 रुपये टूट चुका है सोना, चांदी में 1,90,000 रुपये की भारी गिरावट, आगे क्या हैं अनुमान?

हाजिर बाजार में सोने के भाव

सोने के घरेलू हाजिर भाव की बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आज 24 कैरेट सोना 1,48,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट सोना 1,45,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 20 कैरेट सोना 1,32,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 18 कैरेट सोना 1,20,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 14 कैरेट सोना 95,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

तनिष्क में सोने का भाव

तनिष्क बुधवार, 29 अप्रैल 2026 को 22 कैरेट सोना 1,39,150 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 1,13,850 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,51,800 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का रेट

कल्याण ज्वैलर्स में आज बुधवार, 29 अप्रैल को 22 कैरेट सोने का रेट 1,38,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

ज्वैलर18 कैरेट (₹/10 ग्राम)22 कैरेट (₹/10 ग्राम)24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
तनिष्क₹1,13,850₹1,39,150₹1,51,800
कल्याण ज्वैलर्स₹1,38,750
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स₹1,37,900₹1,50,440
जोयालुक्कास₹1,13,520₹1,38,750₹1,51,360

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोने का रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में आज 22 कैरेट सोने का रेट 1,37,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 24 कैरेट सोने का रेट 1,50,440 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जोयालुक्कास में सोने के भाव

जोयालुक्कास में आज बुधवार, 29 अप्रैल को 24 कैरेट सोना 1,51,360 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। 22 कैरेट सोने का रेट 1,38,750 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का रेट 1,13,520 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

ये भी पढ़ें

Aadhaar Redesign: आधार कार्ड का डिजाइन क्यों बदल रही सरकार? जानिए कैसा है नया लुक और क्या हैं फीचर्स
Updated on:
29 Apr 2026 03:20 pm
Published on:
29 Apr 2026 03:19 pm
Also Read
View All