
Gold Rate Today 17th July 2026: सोने की कीमतों में आज हफ्ते आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली है। घरेलू हाजिर बाजार में भी सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर 760 रुपये की गिरावट के साथ 1,42,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 700 रुपये की गिरावट के साथ 1,30,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 570 रुपये की गिरावट के साथ 1,07,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
| शहर | 24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम) | 18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| चेन्नई | ₹1,42,910 | ₹1,31,000 | ₹1,09,200 |
| मुंबई | ₹1,42,530 | ₹1,30,650 | ₹1,06,900 |
| दिल्ली | ₹1,42,680 | ₹1,30,800 | ₹1,07,050 |
| कोलकाता | ₹1,42,530 | ₹1,30,650 | ₹1,06,900 |
| बेंगलुरु | ₹1,42,530 | ₹1,30,650 | ₹1,06,900 |
| हैदराबाद | ₹1,42,530 | ₹1,30,650 | ₹1,06,900 |
| केरल | ₹1,42,530 | ₹1,30,650 | ₹1,06,900 |
| पुणे | ₹1,42,530 | ₹1,30,650 | ₹1,06,900 |
| वडोदरा | ₹1,42,580 | ₹1,30,700 | ₹1,06,950 |
| अहमदाबाद | ₹1,42,580 | ₹1,30,700 | ₹1,06,950 |
| जयपुर | ₹1,42,680 | ₹1,30,800 | ₹1,07,050 |
सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। दिल्ली में शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर चांदी का हाजिर भाव 1000 रुपये की गिरावट के साथ 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर ब्रेंट क्रूड 84.32 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, WTI क्रूड इस समय 0.37 फीसदी या 0.29 डॉलर की बढ़त के साथ 79.24 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। इससे महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। साथ ही यूएस फेड द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना भी तेज हो गई है। उच्च ब्याज दरें सोने की कीमतों पर दबाव डालती हैं।
एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने की कीमतें बढ़त के साथ ट्रेड करती दिखी हैं। शुक्रवार सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर 5 अगस्त की डिलीवरी वाले गोल्ड का रेट 0.23 फीसदी या 323 रुपये की बढ़त के साथ 1,40,671 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 0.18 फीसदी या 396 रुपये की बढ़त के साथ 2,16,409 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
सोने की वैश्विक कीमतों में तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.26 फीसदी या 10.40 डॉलर की बढ़त के साथ 4,002.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.68 फीसदी या 27.14 डॉलर की बढ़त के साथ 4,003.64 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
चांदी की वैश्विक कीमतों में मिला-जुला ट्रेंड देखने को मिला है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 0.23 फीसदी या 0.13 डॉलर की गिरावट के साथ 56.06 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.58 फीसदी या 0.32 डॉलर की बढ़त के साथ 55.84 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।