Gold Rate Today: सोने की कीमत में आज तेजी देखी जा रही है। चांदी भी हरे निशान पर ट्रेड करती दिखी है। वैश्विक स्तर पर भी भाव बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं।
Gold Rate Today: सोने की कीमत में गुरुवार दोपहर बढ़त देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का भाव 0.26 फीसदी या 402 रुपये की बढ़त के साथ 1,54,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 0.39 फीसदी या 978 रुपये की बढ़त के साथ 2,52,720 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
सोने के घरेलू हाजिर भाव की बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आज 24 कैरेट सोना 1,53,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट सोना 1,49,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 20 कैरेट सोना 1,36,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 18 कैरेट सोना 1,24,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 14 कैरेट सोना 98,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
तनिष्क गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 को 22 कैरेट सोना 1,43,000 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 1,17,000 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।
कल्याण ज्वैलर्स में आज गुरुवार, 16 अप्रैल को 22 कैरेट सोने का रेट 1,42,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में आज 22 कैरेट सोने का रेट 1,42,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट सोने का रेट 1,16,670 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 14 कैरेट सोने का रेट 90,750 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सोने-चांदी की वैश्विक कीमतों में तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.22 फीसदी या 10.40 डॉलर की बढ़त के साथ 4,834 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी 0.31 फीसदी या 0.25 डॉलर की बढ़त के साथ 79.88 डॉलर प्रति पर ट्रेड करती दिखी।