कारोबार

Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में फिर से आई तेजी, कल्याण ज्वैलर्स और जोयालुक्कास में जानिए 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Rate Today: डॉलर में गिरावट, हाजिर मांग के बढ़ने और भू-राजनीतिक तनाव गहराने से सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना हरे निशान पर ट्रडे करता दिखा है।

2 min read
Jan 09, 2026
सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। (PC: AI)

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा है। शुक्रवार शाम सोने का वायदा भाव 0.61 फीसदी या 844 रुपये की बढ़त के साथ 1,38,586 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी वायदा इस समय 2.66 फीसदी या 6,471 रुपये की बढ़त के साथ 2,49,795 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

ये भी पढ़ें

Real Estate News: शहरों में सस्ते हो सकते हैं मकान, किफायती घरों के लिए मिलेगा 40 लाख रुपये का लोन, जानिए क्या है सरकार की प्लानिंग

सोने का घरेलू हाजिर भाव

सोने के घरेलू हाजिर भाव की बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का रेट 1,37,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का रेट 1,33,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 20 कैरेट सोने का रेट 1,22,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 18 कैरेट सोने का रेट 1,11,130 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 14 कैरेट सोने का रेट 88,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कैरेटसोने का भाव (₹ प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट₹1,37,200
22 कैरेट₹1,33,900
20 कैरेट₹1,22,100
18 कैरेट₹1,11,130
14 कैरेट₹88,490

तनिष्क में सोने का रेट

तनिष्क शुक्रवार, 9 जनवरी 2026 को 22 कैरेट सोना 1,27,550 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 1,04,360 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,39,150 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

जोयालुक्कास में सोने का रेट

जोयालुक्कास में शुक्रवार, 9 जनवरी 2026 को 24 कैरेट सोना 1,38,710 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। यहां 22 कैरेट सोना 1,27,150 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोना 1,04,030 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

ज्वैलर्स का नाम24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट14 कैरेट
तनिष्क₹1,39,150₹1,27,550₹1,04,360
जोयालुक्कास₹1,38,710₹1,27,150₹1,04,030
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स₹1,27,150₹1,04,030₹80,910
कल्याण ज्वैलर्स₹1,27,150

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोने का रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में आज शुक्रवार को 22 कैरेट सोना 1,27,150 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। 18 कैरेट सोना 1,04,030 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 14 कैरेट सोना 80,910 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का रेट

कल्याण ज्वैलर्स में आज शुक्रवार, 9 जनवरी को 22 कैरेट सोने का रेट 1,27,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

ये भी पढ़ें

Multibagger Stock: 1 लाख बन गए 44 लाख रुपये! इस मल्टीबैगर ने दिया 5 साल में 4,300% का धमाकेदार रिटर्न

Also Read
View All

अगली खबर