कारोबार

Gold-Silver Price Hike: सोने-चांदी के बढ़ गए भाव, जानिए कल्याण ज्वैलर्स, तनिष्क और मालाबार में गोल्ड के रेट

7 फरवरी को सोना और चांदी दोनों के दाम में बढ़त रही। मलाबार, कल्याण, तनिष्क और जॉयलुक्कास जैसे प्रमुख ज्वैलर्स के रेट में हल्का अंतर देखने को मिला, जिससे खरीदारों को तुलना कर खरीदारी करने का मौका मिला।

2 min read
Feb 07, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर (PC: AI)

Gold-Silver Price: फरवरी के पहले सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय बाजार और डॉलर की चाल का असर भारतीय सर्राफा बाजार पर साफ नजर आ रहा है। बीते कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा था। 7 फरवरी को देश के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी दोनों के दामों में मजबूती दर्ज की गई, वहीं अलग-अलग नामी ज्वैलर्स के रेट में हल्का अंतर भी देखने को मिला।

ये भी पढ़ें

India-US Deal: निर्यातकों के लिए खुशखबरी, हीरे और रत्नों के साथ इन चीजों पर लगेगी जीरो ड्यूटी

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स गोल्ड रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स (MALABAR GOLD AND DIAMONDS) की वेबसाइट के अनुसार 7 फरवरी को 22 कैरेट सोने का भाव करीब 14,355 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया। वहीं 10 ग्राम 22 कैरेट सोना लगभग 1,43,550 रुपये के आसपास रहा। कंपनी ने उपभोक्ताओं को फर्जी ऑफर और लिंक से सावधान रहने की सलाह भी दी है। मलाबार के रेट देशभर में लगभग समान रखे गए हैं, जिससे ग्राहकों को एक समान कीमत पर खरीदारी का भरोसा मिलता है।

कल्याण ज्वैलर्स में आज का सोने का भाव

कल्याण ज्वैलर्स (KALYAN) के अनुसार जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में 24 कैरेट सोना 15,660 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। 22 कैरेट सोने का भाव 14,355 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया, जबकि 18 कैरेट सोना 11,745 रुपये प्रति ग्राम के आसपास रहा। कल्याण के आंकड़ों में बीते दिन की तुलना में कीमतों में बढ़त दिखाई दी, जिससे निवेशकों और खरीदारों की दिलचस्पी बढ़ी है।

तनिष्क पर सोने का भाव

तनिष्क (TANISHQ) की वेबसाइट पर 7 फरवरी को 22 कैरेट सोने का भाव 14,395 रुपये प्रति ग्राम दिखाया गया। 10 ग्राम 22 कैरेट सोना करीब 1,43,950 रुपये में उपलब्ध रहा। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 11,778 रुपये प्रति ग्राम पर देखा गया।

जॉयालुक्कास में सोने का भाव

जॉयालुक्कास (JOYALUKKAS) के अनुसार कई राज्यों में 22 कैरेट सोने का भाव 14,355 रुपये प्रति ग्राम के आसपास रहा। अलग अलग राज्यों में टैक्स और मेकिंग चार्ज के कारण अंतिम कीमत में अंतर देखा जा सकता है।

चांदी का भाव

चांदी के भाव में दो दिन से काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। गुडरिटर्न्स के अनुसार जहां कल चांदी के भाव में 25,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी, वहीं आज चांदी के भाव में 10,000 रुपये की बढ़त दर्ज की गई। गुडरिटर्न्स पर आज शनिवार का चांदी का भाव 2,85,000 रुपये प्रति किलो बताया गया है।

ये भी पढ़ें

दूसरा लोन लेकर होम लोन में बचा सकते हैं 15 लाख रुपये, जानिए बचत का पूरा कैलकुलेशन

Updated on:
07 Feb 2026 05:20 pm
Published on:
07 Feb 2026 05:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर