कारोबार

Gold Silver Price Today: अमेरिका से एक संकेत और औंधे मुंह गिरा सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट, जानिए भाव

Gold Silver Price Today: अमेरिका की प्रमुख ब्याज दर में कटौती के चलते सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है। यूएस फेड ने ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती की है।

2 min read
सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में गुरुवार को भी गिरावट देखने को मिल रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोना बड़ी गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार सुबह सोने का वायदा भाव 0.51 फीसदी या 561 रुपये की गिरावट के साथ 1,09,261 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वैश्विक बाजार में भी गुरुवार सुबह सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें

FD में 20 साल तक रखें 5 लाख रुपये फिर भी 0 रहेगा मुनाफा! यह फंडा नहीं समझा तो बहुत पछताएंगे

चांदी भी हुई सस्ती

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी गुरुवार सुबह लाल निशान पर ट्रेड करती दिखाई दी। एमसीएक्स एक्सचेंज पर चांदी का वायदा भाव 0.73 फीसदी या 922 रुपये की गिरावट के साथ 1,26,062 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा है।

क्यों आई सोने में गिरावट?

अमेरिकी ब्याज दरों में गिरावट के चलते सोने की कीमत में गिरावट देखी गई है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने बुधवार रात प्रमुख ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती घोषित की है। दिसंबर 2024 के बाद पहली बार फेड ने ब्याज दर को घटाया है। साथ ही फेड ने 2025 में 2 और रेट कट के संकेत दिए हैं। ब्याज दर कम होने से निवेशकों को बैंकों से सस्ता कर्ज मिल पाएगा। बाजार में लिक्विडिटी बढ़ने से निवेशक शेयर बाजारों में अधिक पैसा लगाएंगे और सोना सेफ हैवन एसेट के रूप में कमजोर हो सकता है।

सोने का वैश्विक भाव

वैश्विक बाजार में सोने की कीमतें गिरावट के साथ ट्रेड कर रही हैं। गुरुवार सुबह कॉमेक्स पर सोना 0.64 फीसदी या 23.80 डॉलर की गिरावट के साथ 3,694 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.08 फीसदी या 2.84 डॉलर की गिरावट के साथ 3,657.06 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गुरुवार सुबह गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 0.67 फीसदी या 0.28 डॉलर की गिरावट के साथ 41.87 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.52 फीसदी या 0.22 डॉलर की गिरावट के साथ 41.46 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें

Income Tax Refund Status: आईटीआर भरने के कितने दिन बाद मिलता है रिफंड? इस तरह चेक करें स्टेटस

Updated on:
24 Sept 2025 09:24 am
Published on:
18 Sept 2025 09:58 am
Also Read
View All

अगली खबर