15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में थमा गिरावट का सिलसिला, आज आ गई तेजी, चांदी के भी बढ़े भाव, जानें 24, 22, 18 कैरेट के रेट

Gold Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट का सिससिला टूट गया है। भाव में आज तेजी देखने को मिली है। वहीं, चांदी के भी घरेलू और वायदा भाव बढ़त के साथ ट्रेड करते दिखे।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Sep 03, 2026

Gold Silver Price Today

सोने की कीमतों में तेजी आई है। (PC: AI)

Gold Rate Today 3rd September: सोने की कीमतों में गुरुवार को अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर 24 कैरेट गोल्ड का हाजिर भाव दिल्ली में 3330 रुपये की बढ़त के साथ 1,55,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 3050 रुपये की बढ़त के साथ 1,42,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 2490 रुपये की बढ़त के साथ 1,16,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

बड़े शहरों में सोने के हाजिर भाव

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई₹1,55,350₹1,42,400₹1,19,690
मुंबई₹1,55,350₹1,42,400₹1,16,510
दिल्ली₹1,55,500₹1,42,550₹1,16,660
कोलकाता₹1,55,350₹1,42,400₹1,16,510
बेंगलुरु₹1,55,350₹1,42,400₹1,16,510
हैदराबाद₹1,55,350₹1,42,400₹1,16,510
केरल₹1,55,350₹1,42,400₹1,16,510
पुणे₹1,55,350₹1,42,400₹1,16,510
वडोदरा₹1,55,400₹1,42,450₹1,16,560
अहमदाबाद₹1,55,400₹1,42,450₹1,16,560
जयपुर₹1,55,500₹1,42,550₹1,16,660

चांदी की कीमतों में भी आया उछाल

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू हाजिर कीमतों में भी तेजी देखी गई है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 10 बजकर 48 मिनट पर दिल्ली में चांदी का हाजिर भाव 5000 रुपये की बढ़त के साथ 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

MCX पर सोने-चांदी का भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर 5 अक्टूबर की एक्सपायरी वाला सोना 0.95 फीसदी या 1448 रुपये की बढ़त के साथ 1,53,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 0.95 फीसदी या 2,234 रुपये की बढ़त के साथ 2,38,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

क्या है सोने में इस तेजी की वजह?

अमेरिका-ईरान युद्ध से जुड़ी अनिश्चितताओं के बीच सोने की कीमतों में आज तेजी देखने को मिली है। ईरान ने कुवैत पर हमला किया है और ट्रंप ने दावा किया कि यह टकराव 'बहुत लंबे समय' तक नहीं चलेगा। सेबी रजिस्टर्ड निवेश सलाहकार डॉ रवि सिंह के अनुसार, यूएस डॉलर और ट्रेजरी यील्ड में गिरावट आई है। डॉलर में आई गिरावट से दूसरी करेंसीज वाले निवेशकों के लिए सोना खरीदना थोड़ा सस्ता हो गया। इससे सोने की मांग बढ़ी, जिसके चलते कीमतों में इजाफा देखने को मिला है।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 1.40 फीसदी या 61.90 डॉलर की बढ़त के साथ 4,476.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.96 फीसदी या 41.86 डॉलर की बढ़त के साथ 4,423.54 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 1.56 फीसदी या 1.02 डॉलर की बढ़त के साथ 66.49 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.66 फीसदी या 0.43 डॉलर की बढ़त के साथ 65.74 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।