कारोबार

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में जबरदस्त गिरावट, चांदी भी हो गई सस्ती, जानिए क्या रह गए हैं भाव

Gold Silver Price Today: डॉलर इंडेक्स में तेजी के चलते सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। हायर लेवल्स से सोने में भारी मुनाफावसूली देखने को मिली है।
2 min read
• •
Updated: 8 Sep 2025, 9:56 AM IST
Gold Silver Price Today
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। (PC: Gemini)

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में सोमवार को जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोना बड़ी गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोने का वायदा भाव 0.48 फीसदी या 520 रुपये की गिरावट के साथ 1,07,208 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है।

क्यों आई सोने में गिरावट?

अमेरिकी डॉलर में तेजी के चलते सोने में उच्च स्तर से मुनाफावसूली देखी जा रही है। डॉलर इंडेक्स में 0.20 फीसदी की तेजी आई है। इससे दूसरी करेंसीज के लिए सोना खरीदना महंगा हो गया है। ऐसे में डिमांड घटी है और भाव टूट रहे हैं। पिछले सत्र में सोने की कीमत ने नया ऑल टाइम हाई लेवल बनाया था।

चांदी में भी जबरदस्त गिरावट

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी की कीमत में भी भारी गिरावट देखी जा रही है। सोमवार सुबह चांदी की वायदा कीमत लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में चांदी का भाव 0.67 फीसदी या 834 रुपये की गिरावट के साथ 1,23,863 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का वैश्विक भाव

ग्लोबल मार्केट में भी सोमवार सुबह सोने का भाव गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.72 फीसदी या 26.30 डॉलर की गिरावट के साथ 3627 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.12 फीसदी या 4.41 डॉलर की गिरावट के साथ 3,582 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतें भी गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखी हैं। कॉमेक्स पर चांदी का भाव सोमवार सुबह 0.75 फीसदी या 0.31 डॉलर की गिरावट के साथ 41.24 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.94 फीसदी या 0.39 डॉलर की गिरावट के साथ 40.62 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Updated on:
8 Sep 2025, 9:56 AM IST
Published on: