कारोबार

Gold Silver Price Today : सोना हुआ सस्ता, चांदी के कीमतों में भी गिरावट, जानिए आज का लेटेस्ट रेट

कारोबार सप्ताह के पहले दिन सोमवार को (27 सितंबर, 2021) सोने (Gold Price) और चांदी (Silver Price) की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

2 min read
Gold Silver Price Today

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price Today) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के पहले दिन सोमवार को (27 सितंबर, 2021) सोने (Gold Price) और चांदी (Silver Price) की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आज सोना (Gold Price) 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,160.00 रुपए पर है। वहीं चांदी की चमक भी फिकी पड़ी है। एक किलो चांदी (Silver Price) 1.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,480 रुपए पर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 47,060.00 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 61,260.00 रुपए में मिल रही है।


10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 43,138 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 46,990 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 43,148 और 24 कैरेट सोना 47,070 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 43,093 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 47,010 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 43,276 और 24 कैरेट 47,210 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।























































शहर का नाम22 कैरेट सोने का भाव24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली43,13846,990
मुंबई43,14847,070
कोलकाता43,09347,010
चेन्नई43,27647,210
बेंगलुरू43,18447,110
हैदराबाद43,22147,150
जयपुर43,14847,070
लखनऊ43,16647,090
भोपाल43,19347,120

सोना उच्चतम स्तर से करीब 9,140 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 9,140 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।


हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।

Published on:
27 Sept 2021 11:53 am
Also Read
View All