26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / Aadhaar Card : अब स्थानीय भाषा में आधार कार्ड में नाम, पता, मोबाइल नंबर ऐसे करें अपडेट

Aadhaar Card : अब स्थानीय भाषा में आधार कार्ड में नाम, पता, मोबाइल नंबर ऐसे करें अपडेट

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अपने ताजा अपडेट में कई क्षेत्रीय भाषाओं में आधार बनाने की सुविधा प्रदान करने की घोषणा की है। अब क्षेत्रीय भाषााओं में आधार कार्ड मिल सकेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 26 Sep 2021, 11:46 AM IST

Aadhaar Card

Aadhaar Card

Aadhaar Card: आधार कार्ड प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है और एक पहचान पत्र की तरह है। किसी भी वित्तीय लेनदेन के लिए और यहां तक कि सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी आधार कार्ड की आवश्यकता होती है। इसमें व्यक्ति का पता और बायोमेट्रिक जानकारी होती है।

अब क्षेत्रीय भाषा में जारी होगा आधार कार्ड:—
आधार की जानकारी अंग्रेजी में लिखी गई है, लेकिन अब यह कई क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध होगी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अपने ताजा अपडेट में कई क्षेत्रीय भाषाओं में आधार बनाने की सुविधा प्रदान करने की घोषणा की है। अब आधार कार्ड जारी करने वाले निकाय की ओर से क्षेत्रीय भाषाओं का कार्ड जारी किया जाएगा।

1 से 3 सप्ताह का लगेगा समय:—
मौजूदा अपडेट के बाद आप पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू, हिंदी, बंगाली, गुजराती, मलयालम, मराठी, उड़िया और कन्नड़ भाषाओं में आधार कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। यदि आप अपने आधार कार्ड में भाषा बदलने के इच्छुक हैं, तो आपको इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आपके आधार पर भाषा को अपडेट होने में 1-3 सप्ताह का समय लगेगा।

यह भी पढ़ें :— Aadhaar Card Update : यूआईडीएआई ने बंद कर दी ये दो सेवाएं, इन लोगों को होगी परेशानी

ऐसे अपडेट करें आधार में स्थानीय भाषा :—
आधार में अपनी स्थानीय भाषा बदलवाने के लिए आप आधार सेवा केंद्र पर जा सकते है। या आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

— सबसे पहले भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करें, या https://uidai.gov.in/ पर क्लिक करें।
— होमपेज पर अपडेट आधार दिखाई देगा, अपडेट जनसांख्यिकीय डेटा ऑनलाइन पर क्लिक करें।
— इसके बाद 12 अंकों का अद्वितीय आधार नंबर और कैप्चा सुरक्षा कोड दर्ज करें।
— जानकारी भरने के बाद करें और सेंड वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) पर क्लिक करें।
— अब ओटीपी दर्ज करें और लॉगिन पर क्लिक करें।
— लॉग-इन करने के बाद जनसांख्यिकी डेटा अपडेट करें बटन दबाएं।
— यहां आप अपनी पसंदीदा क्षेत्रीय भाषा चुनें।
— पॉपअप में जनसांख्यिकी को अपडेट करें और सबमिट करें। सुनिश्चित करें कि आपका नाम स्थानीय भाषा में सही उच्चारण किया गया है।
— इसी तरह सभी जानकारी संपादित करें और आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरणों का पूर्वावलोकन करें।
— आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, इसे दर्ज करें।
— इसके बाद 50 रुपए का शुल्क जमा करें। एक बार भुगतान हो जाने के बाद, आपके आधार में नया भाषा अपडेट अनुरोध सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगा।