कारोबार

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आज भी गिरावट, चांदी भी टूटी, जेवर खरीदने जा रहे तो जान लें भाव

Gold Silver Price Today: डॉलर में मजबूती के चलते सोने की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। उधर चांदी भी लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी है।
2 min read
• •
Updated: 26 Sep 2025, 9:44 AM IST
Gold Silver Price Today
सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। (PC: Pixabay)

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भी गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखाई दिया है। शुक्रवार सुबह एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 0.02 फीसदी या 20 रुपये की गिरावट के साथ 1,12,609 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

अमेरिकी डॉलर में मजबूती के चलते वैश्विक बाजार में सोने में गिरावट आई है। इसके चलते ही घरेलू मार्केट में भी सोने के दाम गिरे हैं। अमेरिकी अर्थव्यवस्था के आंकड़े उम्मीद से अधिक मजबूत दर्ज हुए हैं। इससे यूएस फेड के रेट कट आउटलुक को लेकर डाउट पैदा हो गए हैं, जिससे डॉलर मजबूत हो रहा है।

चांदी की कीमतों में भी गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स एक्सचेंज पर चांदी का वायदा भाव 0.22 फीसदी या 295 रुपये की गिरावट के साथ 1,36,761 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में आज शुक्रवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला है। कॉमेक्स पर सोना शुक्रवार सुबह 3,773.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.12 फीसदी या 4.34 डॉलर की गिरावट के साथ 3,745.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। शुक्रवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी 0.14 फीसदी या 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 45.05 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.91 फीसदी या 0.41 डॉलर की गिरावट के साथ 44.77 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

क्रूड ऑयल में आई तेजी

क्रूड ऑयल की कीमतों में शुक्रवार सुबह तेजी देखी जा रही है। क्रूड ऑयल WTI 0.37 फीसदी उछलकर 65.22 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वहीं, ब्रेंट ऑयल 0.22 फीसदी की तेजी के साथ 69.57 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

Updated on:
26 Sep 2025, 9:44 AM IST
Published on: