कारोबार

Gold Silver Price Today: सोने में फिर आई बड़ी गिरावट, चांदी भी लुढ़की, जानिए क्या रह गए हैं भाव

Gold Silver Price Today: घरेलू हाजिर बाजार में आज गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। वहीं, चांदी भी लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी है।
2 min read
• •
Updated: 30 Oct 2025, 10:03 AM IST
Gold Silver Price Today
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। (PC: Gemini)

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में आज गुरुवार को बड़ी गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 1.25 फीसदी या 1506 रुपये की गिरावट के साथ 1,19,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। उधर चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार सुबह चांदी का घरेलू वायदा भाव 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 1,45,498 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला।

अमेरिका में घटी ब्याज दर

बता दें कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कटौती की है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने प्रमुख ब्याज दर को 0.25 फीसदी घटाकर 3.75 से 4 फीसदी के दायरे में रखा है। फेड ने पिछले महीने भी रेट कट किया था। ब्याज दर में कटौती का असर जल्द ही सोने की कीमतों में देखने को मिल सकता है।

सोने का वैश्विक भाव

कॉमेक्स पर सोने की वैश्विक कीमत में गुरुवार सुबह बड़ी गिरावट देखने को मिली। यह 1.23 फीसदी या 49.30 डॉलर की गिरावट के साथ 3,951.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.33 फीसदी या 11.93 डॉलर की बढ़त के साथ 3,942 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। गुरुवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 0.95 फीसदी या 0.46 डॉलर की गिरावट के साथ 47.46 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.09 फीसदी या 0.04 डॉलर की गिरावट के साथ 47.51 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

Updated on:
30 Oct 2025, 10:03 AM IST
Published on: