कारोबार

Gold Price Update: अगले साल 1.5 लाख पहुंच सकती है सोने की कीमत, इस वजह से उछाल संभव

Kotak Securities gold outlook: सोने की कीमतों में अगले साल भी तेजी का अनुमान है। कोटक सिक्योरिटीज का मानना है कि सोने की कीमतों को हवा देने वाले फैक्टर अगले साल भी मौजूद रहेंगे।
2 min read
• •
Updated: 11 Dec 2025, 10:03 AM IST
Gold Silver Price Today
सोने की कीमतों में अगले साल भी तेजी बनी रह सकती है। (PC: AI)

Gold price forecast 2026: सोने के दाम पहले से ही ऐतिहासिक ऊंचाई पर हैं और अगले साल यह एक नया रिकॉर्ड बना सकते हैं। कमोडिटी एक्स्पर्ट्स का अनुमान है कि सोना 2026 में डेढ़ लाख का आंकड़ा पार कर सकता है। गोल्ड ने इस साल जबरदस्त रिटर्न दिया है। वैश्विक स्तर पर तमाम ऐसे कारण मौजूद हैं, जो सोने की कीमतों को हवा दे रहे हैं। अब अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने भी ब्याज दरों में कटौती कर दी है। इससे भी गोल्ड प्राइस बढ़ने की उम्मीद है।

अब क्या है अनुमान?

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम अगले साल 5000 डॉलर प्रति औंस पहुंच सकते हैं, जो फिलहाल 4200 डॉलर प्रति औंस के आसपास चल रहे हैं। एनडीटीवी प्रॉफिट की रिपोर्ट में कोटक सिक्योरिटीज के हवाले से बताया गया है कि यूएस फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती, अलग-अलग देशों के राजकोषीय घाटे में वृद्धि और बढ़ती जियो-पॉलिटिकल चिंताओं के चलते सोना 5000 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। जबकि भारत में अगले साल सोने की कीमत 150,000 रुपए प्रति 10 ग्राम हो सकती है।

हाई लेवल पर बना रहेगा

कोटक सिक्योरिटीज ने अपनी मार्केट आउटलुक 2026 रिपोर्ट में कहा है कि लगातार बढ़ते राजकोषीय घाटे, धीमी ग्लोबल ग्रोथ और वैश्विक स्तर पर बढ़ती चिंताएं सोने की कीमतों को हवा दे सकती हैं। गोल्ड लंबे समय तक हाई लेवल पर बना रह सकता है और अगले साल 5000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि फेड रिजर्व और दूसरे केंद्रीय बैंकों द्वारा कम ब्याज दर का जो माहौल बनाया जा रहा है, वो सोने के भाव बढ़ने के अनुकूल है। इसके अलावा, अमेरिकी डॉलर की वैल्यू में गिरावट के खतरे के चलते निवेशक और दूसरे केंद्रीय बैंक सोने की स्ट्रैटेजिक खरीदारी पर अधिक जोर दे सकते हैं।

50 नए ऑल-टाइम हाई बनाए

रिपोर्ट के अनुसार, सोने पर असर डालने वाले फंडामेंटल फैक्टर 2026 और उसके बाद भी मजबूत बने रहेंगे। गोल्ड ने इस साल काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। सोने ने 2025 के दौरान 50 नए ऑल-टाइम हाई बनाए हैं। वहीं भारत में इस साल अब तक सोना 60% से अधिक उछला है। सोने की वर्तमान कीमत की बात करें, तो गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट वाला 10 ग्राम सोना 1,30,200 रुपए पर चल रहा है।

Updated on:
11 Dec 2025, 10:03 AM IST
Published on: