कारोबार

Gold Silver Price Today: सोने में आज भी भारी तेजी, चांदी में जबरदस्त उछाल, जानिए कितना महंगा हुआ जेवर बनवाना

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में पिछले 2 दिन से भारी तेजी देखी जा रही है। यूएस फेड के ब्याज दरें घटाने का असर सोने की कीमतों पर दिख रहा है। साथ ही फेस्टिव सीजन में घरेलू डिमांड भी बढ़ रही है।
2 min read
Gold Silver Price Today
सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। (PC: Freepik)

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दोनों ही कीमती धातुएं ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रही हैं। सोमवार को सोने-चांदी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था। आज मंगलवार को भी सोने-चांदी में तेजी देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोना 0.37 फीसदी या 420 रुपये की बढ़त के साथ 1,12,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा है। यह सोने का रिकॉर्ड हाई लेवल है। फेस्टिव सीजन में डिमांड बढ़ने से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।

चांदी में भी भारी तेजी

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी आज भारी तेजी देखने को मिल रही है। वायदा बाजार में चांदी का भाव आज रिकॉर्ड स्तर पर ट्रेड कर रहा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार सुबह चांदी का भाव 0.37 फीसदी या 488 रुपये की बढ़त के साथ 1,34,043 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में मंगलवार सुबह मिला-जुला ट्रेड देखा जा रहा है। शुरुआती कारोबार में कॉमेक्स पर सोना 0.10 फीसदी या 3.60 डॉलर की बढ़त के साथ 3,778.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.01 फीसदी या 0.25 डॉलर की गिरावट के साथ 3746.45 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में आज मंगलवार को गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 0.03 फीसदी या 0.01 डॉलर की गिरावट के साथ 44.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा है। वहीं, चांदी का वैश्विक भाव 0.13 फीसदी या 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 44 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।

Updated on:
23 Sept 2025 11:07 am
Published on:
23 Sept 2025 11:06 am
Also Read
View All
Bajaj Hindusthan Sugar Share 24th August: सरकार ने चीनी के स्टॉक पर लिमिट लगाई तो 12% तक उछल गए शुगर कंपनियों के शेयर, कई स्टॉक्स 52 वीक हाई पर पहुंचे

Health Insurance : 10 लाख रुपये का हेल्थ कवर अब पड़ सकता है कम, इंश्योरेंस लेने से पहले इन तीन बातों का जरूर रखें ध्यान

Vishal Mega Mart Share Price 24th August: CEO की दोबारा नियुक्ति के बाद शेयर में 11% से ज्यादा का उछाल, जानिए ब्रोकरेज फर्म ने क्या दिया टार्गेट प्राइस

Post Office RD से 10 साल में 44 लाख रुपये जुटाने के लिए कितना करना होगा निवेश? समझिए कैलकुलेशन

Bank Strike की बड़ी तैयारी, सितंबर में 4 दिन और अक्टूबर में अनिश्चितकालीन आंदोलन, जानिए क्या हैं कर्मचारियों की मांगें