कारोबार

Gold Silver Price Today: सोने में आज आई गिरावट, चांदी की कीमतें भी लुढ़कीं, जानिए क्या हैं लेटेस्ट भाव

Gold Silver Price Today: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने की कीमतें लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी हैं। उधर चांदी में भी आज गिरावट देखी जा रही है।

2 min read
May 04, 2026
Gold Silver Price Today
सोने में आज गिरावट देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा कारोबार में भी सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर सोने का भाव 458 रुपये की गिरावट के साथ 1,50,894 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी की कीमतों में भी गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी आज गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर चांदी 0.21 फीसदी या 522 रुपये की गिरावट के साथ 2,50,415 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। कॉमेक्स पर सोना 0.46 फीसदी या 21.40 डॉलर की गिरावट के साथ 4,623.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.11 फीसदी या 5 डॉलर की गिरावट के साथ 4,609.21 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में मिला-जुला रुख देखा जा रहा है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 0.32 फीसदी या 0.25 डॉलर की गिरावट के साथ 76.19 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.33 फीसदी या 0.25 डॉलर की बढ़त के साथ 75.61 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

क्रूड ऑयल 100 डॉलर से ऊपर

क्रूड ऑयल के दाम अभी भी 100 डॉलर से ऊपर बने हुए हैं। अमेरिका-ईरान संघर्ष का कोई ठोस समाधान नहीं निकलने से कच्चे तेल के भाव उच्च स्तर पर बने हुए हैं। हालांकि, कच्चा तेल सोमवार सुबह गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा। क्रूड ऑयल WTI 0.36 फीसदी या 0.37 डॉलर की गिरावट के साथ 101.6 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.06 फीसदी या 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 108 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।

Published on:
04 May 2026 10:17 am