कारोबार

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों ने खाई पलटी, चांदी में देखी जा रही भारी तेजी, जानिए कहां पहुंच गए भाव

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में आज तेजी देखी जा रही है। इस तेजी से भाव 1,54,809 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गये हैं। चांदी भी हरे निशान पर ट्रेड कर रही है।
2 min read
Apr 16, 2026
Gold Silver Price Today
सोने-चांदी की कीमत में तेजी देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में आज गुरुवार को तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोना हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा है। शुरुआती कारोबारी में एमसीएक्स पर सोने का भाव 0.56 फीसदी या 861 रुपये की बढ़त के साथ 1,54,809 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। मिडिल ईस्ट के हालातों की बात करें, तो अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के जहाजों को आगे बढ़ने नहीं दे रहा है। इससे ईरान पर दबाव बढ़ रहा है। दोनों देश बातचीत से संघर्ष कम करने की दिशा में बढ़ते भी दिख रहे हैं।

चांदी में भारी तेजी

सोने के साथ ही चांदी की कीमत में भी आज गुरुवार को तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार मे चांदी भारी उछाल के साथ ट्रेड करती दिखी है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में चांदी का भाव 1.19 फीसदी या 2993 रुपये की बढ़त के साथ 2,54,735 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में आज गुरुवार को बढ़त देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.54 फीसदी या 26.10 डॉलर की बढ़त के साथ 4,849.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा है। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.75 फीसदी या 35.86 डॉलर की बढ़त के साथ 4,826.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 1.25 फीसदी या 1 डॉलर की बढ़त के साथ 80.63 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वही, सिल्वर स्पॉट इस समय 1.88 फीसदी या 1.49 डॉलर की बढ़त के साथ 80.44 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

कच्चे तेल के भाव

कच्चे तेल की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिली है। क्रूड ऑयल WTI 0.47 फीसदी या 0.43 डॉलर की बढ़त के साथ 91.74 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा है। वहीं, ब्रेंट क्रूड इस समय 0.08 फीसदी या 0.08 डॉलर की बढ़त के साथ 95.01 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।

Updated on:
16 Apr 2026 10:16 am
Published on:
16 Apr 2026 10:16 am