कारोबार

Gold Silver Price Today: सोने ने खाई पलटी, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमतें, चांदी में भी भारी तेजी, जानिए लेटेस्ट भाव

Gold Silver Price Today: सोने की घरेलू वायदा कीमत ने आज नया ऑल टाइम हाई लेवल बनाया है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का भाव आज 1,09,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया।
2 min read
• •
Updated: 9 Sep 2025, 10:24 AM IST
Gold Silver Price Today
सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। (PC: Gemini)

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों ने आज पलटी खाई है। सोमवार को सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली थी। वहीं, आज मंगलवार को सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोना हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा है। मंगलवार सुबह एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का भाव 0.51 फीसदी या 556 रुपये की बढ़त के साथ 1,09,074 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में यह 1,09,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जो सोने का नया रिकॉर्ड हाई लेवल है।

क्यों आई सोने में तेजी?

अच्छी हाजिर मांग, कमजोर डॉलर और अगले हफ्ते यूएस फेड रेट कट की उम्मीदों के चलते सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। डॉलर इंडेक्स में करीब 0.10 फीसदी की गिरावट है, जिससे दूसरी करेंसीज के लिए सोना सस्ता हो गया। इससे डिमांड बढ़ी है और कीमतों में तेजी देखी जा रही है।

चांदी की कीमतों में भी आया उछाल

सोने के साथ ही चांदी की कीमत में भी तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी बढ़त के साथ ट्रेड करती दिखी। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में चांदी का भाव 0.34 फीसदी या 428 रुपये की बढ़त के साथ 1,25,999 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में भी मंगलवार सुबह तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.31 फीसदी या 11.40 डॉलर की बढ़त के साथ 3,688 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा है। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.39 फीसदी या 14.33 डॉलर की बढ़त के साथ 3,650.31 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा है।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी बढ़त देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 0.35 फीसदी या 0.07 डॉलर की बढ़त के साथ 41.98 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.04 फीसदी या 0.01 डॉलर की बढ़त के साथ 41.37 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

Updated on:
9 Sep 2025, 10:24 AM IST
Published on: