कारोबार

Google CEO Salary: सुंदर पिचाई पर नोटों की बारिश; दुनिया के सबसे महंगे सीईओ में हुए शामिल

Google CEO pay package: गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई का वेतन पैकेज बढ़कर 692 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। इसके साथ ही वे दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सीईओ में शामिल हो गए हैं।

less than 1 minute read
Mar 08, 2026
Sundar Pichai
गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट इंक के सीईओ सुंदर पिचाई (Photo - IANS)

Sundar Pichai salary: गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट इंक के सीईओ सुंदर पिचाई का अगले तीन वर्षों का संभावित वेतन पैकेज बढ़कर करीब 63,61,79,82,000 रुपए (692 मिलियन डॉलर) हो गया है। इस पैकेज के साथ पिचाई दुनिया के सबसे अधिक वेतन पाने वाले कॉर्पोरेट प्रमुखों में शामिल हो गए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार यह पैकेज इतना बड़ा है कि माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला (96.5 मिलियन डॉलर) और एपल के टिम कुक (74.3 मिलियन डॉलर) जैसे दिग्गज सीईओ भी उनसे काफी पीछे छूट गए हैं।

पिचाई के वेतन पैकेज का बड़ा हिस्सा परफॉर्मेंस स्टॉक यूनिट्स (पीएसयू) के रूप में है, जो कंपनी के प्रदर्शन और शेयरधारकों को मिलने वाले रिटर्न से जुड़ा होता है। पिचाई और उनकी पत्नी के पास फिलहाल लगभग 16.7 लाख गूगल के शेयर हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 498 मिलियन डॉलर आंकी गई है।

मूल सैलरी पैकेज का सबसे छोटा हिस्सा

पिचाई को तीन सालों में हर महीने 84 मिलियन डॉलर की रिस्ट्रिक्टेड स्टॉक वेस्टिंग मिलेगी, जबकि निश्चित सालाना सैलरी 20 लाख डॉलर (करीब 16.5 करोड़) तय की गई है, जो पूरे पैकेज का सबसे छोटा हिस्सा है।

Published on:
08 Mar 2026 06:40 am