कारोबार

8 घंटे काम, 8 घंटे नींद और 8 घंटे खुद के लिए… Harsh Goenka ने बताया बैलेंस्ड लाइफ का फॉर्मूला तो लोगों का कुछ यूं छलका दर्द

Work Life Balance: दिग्गज उद्योगपति हर्ष गोयनका ने बैलेंस्ड लाइफ का फॉर्मूला बताया है। इसमें उन्होंने कहा है कि 8 घंटे काम, 8 घंटे नींद और 8 घंटे खुद के लिए निकालने चाहिए।
1 minute read
Oct 14, 2025
Work Life Balance,
हर्ष गोयनका ने बताया बैलेंस्ड लाइफ का फॉर्मूला (PC: Freepik)

लंबे समय से चली आ रही वर्क लाइफ बैलेंस से जुड़ी बहस में अब हर्ष गोयनका भी कूद गए हैं। गोयनका भारत के जाने-माने उद्योगपति हैं। वे आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। गोयनका ने मंगलवार को एक्स पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने बैलेंस्ड लाइफ का एक सिंपल फॉर्मूला बताया है। उनका यह फॉर्मूला काफी वायरल हो गया है और यूजर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

बैलेंस्ड लाइफ का सिंपल फॉर्मूला

हर्ष गोयनका ने एक्स पर लिखा, 'बैलेंस्ड लाइफ के लिए सिंपल फॉर्मूला- 8 घंटे काम, 8 घंटे नींद और 8 घंटे खुद के लिए। खुद के लिए जो 8 घंटे हैं, उन्हें तीन चीजों में बाटें। 3F: फैमिली, फ्रेंड्स और फेथ। 3H: हेल्थ, हाइजीन और हॉबी। 3S: सोल (आत्मा), सर्विस और स्माइल।'

'फिर तो दिन 27 घंटे का होना चाहिए'

गोयनका की इस पोस्ट पर एक यूजर ने पूछा- 'व्हाट अबाउट लव, सर?' इसके जवाब में गोयनका ने लिखा- 'सर्विस'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सर आप काफी चालाक हैं। ट्रैफिक जाम के चलते ऑफिस आने-जाने में ही 3-4 घंटे लग जाते हैं। इस टाइम को आप कहां एडजस्ट करेंगे सर? फिर तो दिन 27 घंटे का होना चाहिए।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'मेट्रो सिटीज में काम के लिए जाने के लिए 3 घंटे ट्रैवल करना होता है।'

बैलेंस सिर्फ समय का नहीं होता..

एक यूजर ने लिखा, 'जिंदगी आपको केवल 24 घंटे देती है, इन्हें आप कैसे इस्तेमाल करते हैं, वही आपका भविष्य तय करता है। किसी परपज के साथ काम करें। रिचार्ज होने के लिए सोएं। अपने कीमती घंटे उन चीजों पर खर्च करें, जो सच में आपको पोषण देती हैं- परिवार, दोस्त, विश्वास, सेहत शौक और आत्मा। बैलेंस सिर्फ समय का नहीं होता है। यह स्ट्रेंथ, पीस और हैप्पीनेस का भी नाम है।'

Updated on:
15 Oct 2025 09:17 am
Published on:
14 Oct 2025 06:47 pm