Stock Market Crash: बाजार में आज सबसे अधिक गिरावट निफ्टी मेटल में 4.17 फीसदी और निफ्टी रियल्टी में 3.47 फीसदी दर्ज हुई। सभी सेक्टोरल सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए।
भारतीय शेयर बाजार आज भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 1.40 फीसदी या 1122 अंक की गिरावट के साथ 79,116 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 शेयर लाल निशान पर और 3 शेयर हरे निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 1.55 फीसदी या 385 अंक की गिरावट के साथ 24,480 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के शेयरों में आज सबसे अधिक गिरावट टाटा स्टील में 7.11 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो में 4.57 फीसदी, बजाज फाइनेंस में 3.52 फीसदी, बजाज फिनसर्व में 3.50 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट में 3.32 फीसदी और एनटीपीसी में 3.25 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, इंडिगो, कोटक बैंक, एचयूएल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडानी पोर्ट्स, ट्रेंट, पावरग्रिड, बीईएल, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, मारुति, टाइटन, एसबीआई, टीसीएस, इटरनल, रिलायंस, आईटीसी, एशियन पेंट, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक और सनफार्मा के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं, एयरटेल, इन्फोसिस और टेक महिंद्रा के शेयर में तेजी दर्ज हुई।
सभी सेक्टोरल सूचकांक आज लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे अधिक गिरावट निफ्टी मेटल में 4.17 फीसदी और निफ्टी रियल्टी में 3.47 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 3.24 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 3 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 3.23 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 2.48 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 2.03 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 1.93 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.01 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 1.36 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.54 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.49 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.18 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 1.69 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 1.09 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।