कारोबार

हवाई यात्रियों के लिए Good News, एयरपोर्ट पर चंद मिनटों में मिलेगा जरूरी सामान, मुंबई में शुरू हुई सुविधा

हवाई यात्रियों के लिए क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट और अडाणी एयरपोर्ट ने बड़ी सुविधा शुरू की है। ब्लिंकिट और अडाणी एयरपोर्ट द्वारा साझेदारी में शुरू की गई इस सर्विस से हवाई यात्रियों को काफी फायदा होगा।
2 min read
• •
Apr 01, 2026
Mumbai Airport
मुंबई एयरपोर्ट(Image: Airport 'X' Account)

अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) ने हवाई यात्रियों के लिए क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट के साथ साझेदारी में बड़ी सुविधा शुरू की है। इसके तहत हवाई यात्रियों को एयरपोर्ट पर चंद मिनट में जरूरी सामान उपलब्ध होगा। अडाणी एयरपोर्ट और ब्लिंकिट ने इस सुविधा को मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू किया है।

कहां मिलेगी सुविधा?

अडाणी एयरपोर्ट और ब्लिंकिट ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डिलीवरी सुविधा शुरू की है। फिलहाल यह सुविधा मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर घरेलू उड़ानों के लिए उपलब्ध है। इस सेवा का उद्देश्य लोगों की यात्रा को सुवधाजनक बनाना है।

ऑर्डर पर कौन-कौन सा सामान मिलेगा?

मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुई डिलीवरी सेवा से कई प्रकार के जरूरी सामान मिलेंगे। अब यात्री ब्लिंकिट ऐप के जरिए चार्जर, स्नैक्स, किताबें और पर्शनल केयर प्रोडक्ट्स आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं। ऑर्डर करने के कुछ ही मिनटों में यात्रियों का सामान एयरपोर्ट के अंदर बोर्डिंग गेट, लाउंज, फूड कोर्ट और चुनिंदा पार्टनर आउटलेट्स पर डिलीवर हो जाएगा।

यह सेवा प्रशिक्षित ऑन-ग्राउंड स्टाफ द्वारा संचालित की जा रही है। इस सेवा के शुरू होने से एयरपोर्ट के सामान्य संचालन और यात्रियों के समय पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही यात्रियों की सेहत का भी ध्यान रखा गया है। सुरक्षा नियमों का पूरा ध्यान रखते हुए पैक्ड पानी, जूस और कोल्ड ड्रिंक्स जैसे तरल पदार्थ भी टर्मिनल के स्वीकृत स्टॉक से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह सुविधा यात्रियों के लिए हवाई अड्डे पर इंतजार को अब और सुविधाजनक बना देगी।

क्विक डिलीवरी का उद्देश्य, यात्रिकों को बेहतर सेवा देना

अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य टर्मिनल में डिजिटल सुविधा लाकर पूरे हवाई अड्डे के अनुभव को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि टर्मिनल पर ऐप-आधारित सुविधा शुरू होने से यात्री अपने समय का बेहतर उपयोग कर सकेंगे और सेवा स्तर में सुधार होगा। यह अधिक प्रतिक्रियाशील और यात्री-केंद्रित हवाई अड्डों के निर्माण की दिशा में एक कदम है। इस सेवा के शुरू होने से यात्रियों को काफी फायदा होगा। क्विक सेवा के शुरू होने से यात्री चंद मिनट में अपनी पसंद का सामान मंगा सकते हैं।

Updated on:
01 Apr 2026 05:10 pm
Published on:
01 Apr 2026 05:10 pm